नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (21 मई को) 30वीं पुण्यतिथि है, इस मौके को कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है, साथ ही उन लोगों की मदद करने की अपील की है, जो कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें वीर भूमि समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी। आज अपने पिता की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुष्प अर्पित करने वीर भूमि समाधि स्थल पर पहुंचे और यहां राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए भी अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किए गए ट्वीट में अपने पिता राजीव गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”सत्य, करुणा, प्रगति”।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ”प्रेम से बड़ी कोई शक्ति नहीं है, दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है।’’
बता दें कि,' 21 मई, 1991 को लिट्टे (LTTE) उग्रवादियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी| देश के पूर्व PM राजीव गांधी की आज ही की तारीख यानी 21 मई, 1991 की रात में तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में एक चुनावी सभा के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।