पीएम मोदी ने वाराणसी के स्वास्थ्यकर्मियों से आज बातचीत में कहा कि,''COVID-19 के खिलाफ लड़ाई लंबी होने वाली है| COVID-19 की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दबाव में डाल दिया है| हमें कई मोर्चों पर लड़ना है| उन्होंने कहा,''हमारी इस लड़ाई में अभी इन दिनों ब्लैक फंगस की एक और नई चुनौती भी सामने आई है। इससे निपटने के लिए जरूरी सावधानी और व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है|
पीएम मोदी ने कहा,''कोविड के खिलाफ गांवों में चल रही लड़ाई में आशा और ANM बहनों की भी भूमिका बहुत अहम है। मैं चाहूँगा कि इनकी क्षमता और अनुभव का भी ज्यादा से ज्यादा लाभ लिया जाए|
उन्होंने कहा,''सेकंड वेव में हमने वैक्सीन की सुरक्षा को भी देखा है। वैक्सीन की सुरक्षा के चलते काफी हद तक हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर पाए हैं। यही सुरक्षाकवच आने वाले समय में हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी है|
पीएम मोदी ने कहा,''दूसरी लहर के दौरान प्रशासन ने जो तैयारियां की हैं, उन्हें केस घटने के बाद भी हमें ऐसे ही चुस्त दुरुस्त रखना ही है। साथ ही लगातार आंकड़ों और स्थितियों पर भी नजर रखनी है।