नई दिल्ली: कार्डियक अरेस्ट के कारण कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का निधन हुआ। गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उनका निधन हुआ|राजीव की तबीयत अचानक बिगड़ी थी| उन्हें हार्ट अटैक आया था|
बताया जा रहा है कि घर पर ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए| बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी| पूनिया ने ट्वीट किया, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजीव त्यागी जी नहीं रहे| उनके परिवारजनों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना|
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने लिखा, “विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है| आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया था| जीवन बहुत ही अनिश्चित है… अभी भी शब्द नहीं मिल रहे| हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव त्यागी को पार्टी का समर्पित योद्धा बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है| प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा,'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है| हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है|राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे| समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना.ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें|