मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसानों के समर्थन में देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन: राजभवन घेराव के बाद जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस MPs से मिले राहुल गांधी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 51वां दिन है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच आज नौवें दौर की वार्ता हो…

किसानों के समर्थन में देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन: राजभवन घेराव के बाद जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस MPs से मिले राहुल गांधी
किसानों के समर्थन में देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन: राजभवन घेराव के बाद जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस MPs से मिले राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए  तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 51वां दिन है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच आज नौवें दौर की वार्ता हो रही है| इस बीच आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस  कृषि कानूनों के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है।आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस सभी राज्यों के राजभवन का घेराव कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए हैं।



Congress Kisan Adhikar Diwas March:



पंजाब में राजभवन घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें कीं।


कोलकाता: कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नए कृषि क़ानूनों और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध रैली निकालते हुए राज्यपाल के आवास की तरफ जा रहे हैं|



ममता बनर्जी समझ रही हैं कि बंगाल में BJP को रोकने के लिए उनके पास कोई चारा नहीं है। BJP के खिलाफ लड़ने के लिए ममता बनर्जी की नहीं बल्कि कांग्रेस की अगुवाई में आना आवश्यक है: सौगत रॉय द्वारा कांग्रेस और CPM को TMC के साथ बंगाल में चुनाव लड़ने के बयान पर कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी,



-कोलकाता में भी कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध रैली निकालते हुए राज्यपाल के आवास की तरफ रुख किया। इस दौर???न भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'ये तीन कानून किसान को खत्म करने के कानून हैं। इस देश को आज़ादी अंबानी-अदानी ने नहीं, किसान ने दी है। आज़ादी को बरकरार हिन्दुस्तान के किसान ने रखा है, जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन देश की आज़ादी चली जाएगी| राहुल गांधी ने कहा कि,'नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान को नहीं समझ रहे हैं, वो सोचते हैं कि किसानों में शक्ति नहीं है और ये 10-15 दिन में चले जाएंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी किसान की इज्जत नहीं करते। नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान का किसान नहीं डरेगा, नहीं हटेगा और भागना आपको पड़ेगा| कानून रद्द होंगे, नरेंद्र मोदी जी को समझ जाना चाहिए कि किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये हिन्दुस्तान है पीछे नहीं हटता है, उनको(प्रधानमंत्री) आज नहीं तो कल पीछे हटना पड़ेगा। अगर इंटेलिजेंट होते तो आज ये कर देते|



दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कृषि कानूनों के खिलाफ बीते डेढ़ महीने से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों से मिले।




मैं दिल्ली कांग्रेस के अपने तमाम कार्यकर्ताओं का, नेताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ. खास कर राहुल जी, प्रियंका जी, के सी वेणुगोपाल जी, शक्ति सिंह गोहिल जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने आकर दिल्ली के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया: अनिल चौधरी, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस




किसान अधिकार दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं प्रदेशाध्यक्ष  के नेतृत्व में अन्नदाता की आवाज बुलंद करते हुये रोष-प्रदर्शन किया। कांग्रेस मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी अन्नदाता की आवाज बुलंद करते रहेंगे: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली राज भवन के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि, कृषि कानून किसानों की मदद करने के लिए नहीं, बल्कि उनको खत्म करने के लिए हैं। भाजपा सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे, कानूनों को रद्द किए जाने तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।


जब मोदी सरकार किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही थी; तब हमने उन्हें रोका था। मोदी सरकार एक बार फिर से किसानों पर आक्रमण कर रही है: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी




ये तीनों काले कानून किसानों के खिलाफ हैं। काले कानूनों के खिलाफ श्री राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं, किसान दिल्ली की सरहदों पर डटे हुये हैं। हमारी यही मांग है- इन तीनों काले कानूनों को मोदी सरकार वापस ले, रद्द करे: अनिल चौधरी, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस




उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना निंदनीय व शर्मनाक कृत्य है। आदित्यनाथ सरकार अगर सोचती है कि वो हिरासत में लेकर किसानों की आवाज का दमन कर लेगी तो ये उसकी गलत सोच है। अन्नदाता की आवाज तानाशाह शासक कभी रोक नहीं पाये हैं: कांग्रेस




तीनों काले कृषि कानून और बढ़ते तेल के दाम को लेकर राजभवन का घेराव करने जा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी, एमएलसी दीपक सिंह जी, दिलप्रीत जी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। डरी हुई योगी सरकार पुलिस को आगे करके जनता की आवाज को दबाना चाहती : यूपी कांग्रेस



यूपीः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार समेत कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

यूपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजय कुमार लल्लू को उनके आवास के पास से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि किसान कानून के विरोध में कांग्रेस आज किसान अधिकार मार्च पूरे देश में निकाल रही है। इसी के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने जा रहे थे जिससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।



कांग्रेस का किसान अधिकार मार्च रास्ते में ही रोक लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यहां डीडीएमए एक्ट लगा है इसलिए आप आगे नहीं जा सकते। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजभवन तक जाने से रोकने के लिए तीन स्तर की बैरिकेडिंग की गई है|



आज से दशकों पहले महात्मा गांधी जी ने कहा था कि आपके खिलाफ कोई कानून पारित होता है, तो उस कानून के खिलाफ लड़ना आपका परम कर्तव्य बनता है: सुप्रिया श्रीनेत,कांग्रेस



आज केंद्र की सरकार अपनी हठधर्मी पर उतारू है। किसान सड़कों पर इस भीषण सर्दी में 50 दिन से ज्यादा से आंदोलनरत है, अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं लेकिन सरकार के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है : विवेक बंसल,कांग्रेस




देश भर में कांग्रेस पार्टी अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली में भी श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता गूंगी-बहरी सरकार को झकझोर कर उठायेंगे: Neeraj kundan




मोदी सरकार ने जब-जब किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, युवा विरोधी निर्णय लिये हैं; तब-तब कांग्रेस पार्टी ने ऐसे निर्णयों के विरोध में आवाज बुलंद की है। कांग्रेस पार्टी काले कानूनों के खिलाफ देश भर में आंदोलन शुरु कर रही है: तारिक अनवर, कांग्रेस




लोकशाही और तानाशाही में दो बड़े अंतर होते हैं। लोकशाही में सरकारें सोचती व समझती हैं और फिर बड़े निर्णय लेती हैं। तानाशाही में सरकारें बिना सोचे, समझे और सलाह के निर्णयों को थोप देती हैं। भाजपा को लोकशाही से नहीं तानाशाही से लगाव है : जयवीर शेरगिल







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।