मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया राम मंदिर निर्माण के लिए पहला दान, सौंपा पांच लाख 100 रुपए का चेक

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान शुरू किया गया है| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच लाख 100 रुपये का दान देकर इस अभियान क…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया राम मंदिर निर्माण के लिए पहला दान, सौंपा पांच लाख 100 रुपए का चेक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया राम मंदिर निर्माण के लिए पहला दान, सौंपा पांच लाख 100 रुपए का चेक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान शुरू किया गया है| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच लाख 100 रुपये का दान देकर इस अभियान की शुरुआत की।शुक्रवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला था, जहां राष्ट्रपति ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख 100 रूपए का दान दिया|



राम जन्मभूमि मंदिर न्यास को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए पहला दान मिला। VHP के आलोक कुमार ने बताया, "हम लोग इस अभियान की शुरूआत के लिए उनके पास गए। उन्होंने इसके लिए 5,01,000 रुपए का दान दिया और इस मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।"




वही मध्यप्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के नेता विनायक राव देशमुख को एक लाख रुपये का चेक दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। यह राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर है। श्री राम जी भारत की पहचान हैं। यह सौभाग्य है कि मंदिर का निर्माण जनसहयोग से प्रारंभ हो रहा है और उसमें गिलहरी की तरह हमें अपना योगदान देने का सौभाग्य मिला|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।