नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेस वार्ता की| चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर आज फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी पर हमला बोला| राष्ट्रीय सुरक्षा में मोदी सरकार की विफलता पर प्रेस वार्ता करते हुए राहुल गांधी ने कहा,''हिंदुस्तान की पवित्र ज़मीन नरेंद मोदी ने चीन को दे दी है...सफलता हुई है, चीन की, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री उनके आगे झुक गए|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है यह सच्चाई है। मोदी जी इसका जवाब दें। मोदी जी ने चीन के सामने सिर झुका दिया है। जो रणनीतिक क्षेत्र है जहां चीन अंदर आकर बैठा है उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोला|
राहुल गांधी ने पूछा,'' मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? इसका जवाब उन्हें और रक्षा मंत्री को देना चाहिए। क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा गया? देपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया? हमारी जमीन फिंगर-4 तक है। मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी है| हिंदुस्तान की पवित्र जमीन नरेंद्र मोदी ने चीन को पकड़ाई है। चीन के सामने नरेंद्र मोदी ने मत्था टेक दिया है
राहुल गांधी ने कहा,'''प्रधानमंत्री डरपोक हैं जो चीन के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते। वे हमारी सेना के जवानों के बलिदान पर थूक रहे हैं। वे सेना के बलिदान को धोखा दे रहे हैं। भारत में किसी को भी ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए प्रधानमंत्री इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं|