मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

15 फरवरी को बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी 15 फरवरी को बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वे किसान पंचायत में भाग लेंगी और किसान परिवारों से मिल…

15 फरवरी को बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी
15 फरवरी को बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी 15 फरवरी को बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वे किसान पंचायत में भाग लेंगी और किसान परिवारों से मिलेंगी।




बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष  ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 15 फरवरी को चांदपुर आएंगी। वह रामलीला मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए जोरों पर तैयारी चल रही हैं।



इससे पहले, 10 फरवरी को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन भी किए थे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए। प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।



सहारनपुर के चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था,''मैं माता शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद लेकर आई हूं। माता शाकुंभरी ने इस धरती को अकाल से बचाया था। मां के आशीर्वाद से किसानों अन्न उगाते हैं। अकाल नहीं होने देते। आज भाजपा सरकार राक्षस रूपी कानून लाकर किसानों के जीवन में अकाल लाने जा रही है।




प्रियंका गांधी ने कहा,''जो किसान का बेटा जवान हमारे प्रधानमंत्री की रक्षा करता है उस किसान को इस सरकार में आतंकवादी कहा जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता।  उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है। उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा। जब कांग्रेस की सरकार आएगी ये सभी बिल वापस होंगे और आपको समर्थन मूल्य का पूरा दाम मिलेगा




प्रियंका गांधी ने कहा कि,''प्रधानमंत्री के 56 इंच की छाती के अंदर एक छोटा सा दिल है जो केवल कुछ उद्योगपतियों के लिये धड़कता है|गन्ना किसानों की बात करते हुए कहा कि किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये भुगतान नहीं दिया गया|  16000 करोड़ के 2 हवाई जहाज ले लिये और 20000 करोड़ संसद के सुंदरीकरण में खर्च कर दिया लेकिन किसानों का बकाया 15000 करोड़ आज तक नहीं दिया| प्रियंका गांधी ने कहा 1955 में जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाए थे। लेकिन इस कानून को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। अब इन नए कानूनों से सिर्फ 'अरबपतियों' को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा अब ये किसानों की उपज की कीमत खुद तय करेंगे।





उन्होंने कहा जिसने रेलवे बेच दिया, कई सरकारी उपक्रम बेच दिए उस पर अब देशवासी भरोसा नहीं कर सकते हैं। जाग जाइये, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिये कुछ नहीं करेगें। अब आप समझ जाइये। जो आपसे ये बड़े बड़े वायदे करते है, उनके शब्द खोखले हैं|





उन्‍होंने कहा कि,''जब सैकड़ों लोग इन्हीं सड़कों पर इन्हीं हाईवे पर नंगे पैर अपनी गांवों की ओर चले, तब कहाँ थी ये सरकार? क्या सुविधा दी? किस तरह से मदद की आपकी? जिन लोगों के लिये ये काम करते हैं वो लोग आपकी परवाह नहीं करते| प्रियंका गांधी ने कहा कि,'जब काँग्रेस की सरकार बनेगी तो कानून आपकी मदद के लिये बनेंगे ना कि आपको पीसने के लिये। हम आपके दिलों के साथ और जीवन के साथ राजनीति नहीं करेगें| हम आपको धर्म और जाति के नाम पर तोड़ेंगे नहीं आपका बंटवारा नहीं करेगें, हम आपको जोड़ेगें|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।