हरियाणा में 2 सालों में 45% महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई, फरीदाबाद की घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला का खट्टर सरकार पर वार
नई दिल्ली: हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर हत्याकांड ने देश की रूह कंपकंपा दी है| कॉलेज से निकली छात्रा निकिता को कार में बैठाने की जबरन कोशिश गई और फिर कुछ ही मिनटों में प्वाइंट ब्लैंक रेंज…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
हरियाणा में 2 सालों में 45% महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई, फरीदाबाद की घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला का खट्टर सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर हत्याकांड ने देश की रूह कंपकंपा दी है| कॉलेज से निकली छात्रा निकिता को कार में बैठाने की जबरन कोशिश गई और फिर कुछ ही मिनटों में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई| बल्लभगढ़ की घटना पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने खट्टर सरकार पर हमला बोला और गंभीर आरोप लगाया है| कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा गैंगरेप में नंबर वन राज्य है ये खट्टर सरकार के लिए शर्म की बात है|
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''हरियाणा के फरीदाबाद में निकिता मर्डर केस ने एक बार फिर हरियाणा और देश को दहला दिया है। प्रधानमंत्री जी, सिर्फ खोखले नारे देने से बेटियां नहीं बचेंगी,.. बेटियां बचाने के लिये बेटियों को सुरक्षा देनी पड़ेगी। देश की बेटियां प्रधानमंत्री से पूछ रही हैं- कब तक डर के साये में हम रहेंगी...?
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा,''कहा कि क्या बेटियां इसी प्रकार से असुरक्षित रहेंगी खट्टर साहब। | कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि,''हरियाणा में 2 सालों में 45% महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और जजपा-भाजपा सरकार को। क्या बेटियां बी.कॉम का पेपर देकर अब अपने घर भी नहीं जा सकतीं। खट्टर साहब जागिए...
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।