मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

‘राजधर्म' नहीं 'रेड धर्म' निभा रही मोदी सरकार: कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे IYC अध्यक्ष से पूछताछ पर बोली कांग्रेस- 'इससे घटिया, बचकाना और घृणित कार्य और क्या..

नई दिल्ली: दिल्‍ली पुलिस ने कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष बीवी श्रीनिवास से पूछताछ की है| दिल्ली पुलिस द्वारा कोरोना राहत सामग्री को लेकर Indian Youth Congress अध्‍यक्ष श्…

‘राजधर्म' नहीं 'रेड धर्म' निभा रही मोदी सरकार: कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे IYC अध्यक्ष से पूछताछ पर बोली कांग्रेस- 'इससे घटिया, बचकाना और घृणित कार्य और क्या..
‘राजधर्म' नहीं 'रेड धर्म' निभा रही मोदी सरकार: कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे IYC अध्यक्ष से पूछताछ पर बोली कांग्रेस- 'इससे घटिया, बचकाना और घृणित कार्य और क्या.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्‍ली पुलिस ने कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष बीवी श्रीनिवास से पूछताछ की है| दिल्ली पुलिस द्वारा कोरोना राहत सामग्री को लेकर Indian Youth Congress अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनकी टीम से पूछताछ करने को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर तीखा हमला बोला है| कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'''इससे घटिया, बचकाना और घृणित कार्य और क्या हो सकता है ? कितना नीचे और गिरेगी मोदी सरकार? COVID19 के संकट में फ़रिश्तों की तरह मदद करने वाले IYC के अध्यक्ष और युवा साथियों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्यवाही मोदी सरकार का घिनोना व भयानक चेहरा है। चुल्लू भर पानी में डूब मरो|




कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि,''आज बड़े दुखद मन से इस पत्रकार वार्ता को करने के लिए हम सबको आपके समक्ष आना पड़ा। मोदी जी और अमित शाह जी का रेड राज अब बर्दाश्त नहीं होगा। मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से बौखला गई है। कभी उन्होंने राजधर्म तो निभाया नहीं, हां, रेड धर्म को मोदी जी कभी भूलते नहीं। दुनिया के इतिहास में माननीय नरेन्द्र मोदी जी और अमित शाह जी अब ऐसे शासक बन गए हैं, जो महामारी में जनसेवा और मानव सेवा करने वालों पर छापेमारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कुत्सित और षड्यंत्रकारी तरीके से पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसी संस्कारहीनता, ऐसी संवेदनहीनता और ऐसी निर्लज्जता का कोई दूसरा शर्मनाक उदाहरण ना भारत में और ना दुनिया में मिलता। 




रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''जब समूचे भारत में चिताओं की चिंगारियां मदद के लिए चित्कार कर रही थी। जब ऑक्सीजन की कमी से हिंदस्तान के लोग तिल-तिल कर अपनी जान गंवाने को मजबर थे. जब जीवनरक्षक दवाइयां आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं, जब अस्पताल के बेड के लिए,ऑक्सीजन बेड के लिए व्यक्ति दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है, जब एक तड़पती जिंदगी के लिए, एक पिता, एक बेटा, एक मां, एक बेटी, एक भाई एक वेंटिलेटर के लिए हर दरवाजा खटखटा रहा है। जब समूचा देश त्राहिमाम कर रहा है, जब सत्ताधीश अपनी सत्ता की भूख मिटा रहे हैं और अपने अहंकार भरे बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी, भारतीय युवा कांग्रेस और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास पर रेड राज, रेड धर्म की अनुपालना कर आदरणीय मोदी जी और अमित शाह जी ने एक शर्मनाक उदाहरण पेश किया है।




सुरजेवाला ने कहा,''जब पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है, तो कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस एक ऐसा संगठन है, जो यथासंभव हर जरूरतमंद तक सहायता के लिए पहुंच रहा है। जब विदेशों की एम्बेसियां भी, विदेशों के राजदूत भी मदद के लिए युवा कांग्रेस और कांग्रेस को गुहार लगा रहे हैं, तो युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के साथी जैसे एक-एक बूंद से सागर भरता है, उसी प्रकार से एक-एक बूंद की मदद पहुंचा रहे हैं। 



लोगों को उनकी सांसे लौटाने का प्रयास कर रहे हैं। जरुरी दवाइयां पहुंचा रहे हैं, ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं। देश के नागरिकों के दिलों की धड़कन युवा कांग्रेस का संगठन बन गया है। देश के हर कोने से एक ही स्वर नजर आता है और वो स्वर है तो आज मदद के लिए संकट की घड़ी में कोई खड़ा है, तो वो युवा कांग्रेस, युवा कांग्रेस के हमारे अध्यक्ष भाई श्रीनिवास जी, युवा कांग्रेस के हजारों-लाखों कार्यकर्ता, कांग्रेस के कार्यकर्ता हर कोनेकोने पर खड़े हैं। पूरी दुनिया युवा कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यों की सराहना कर रही है। दुनिया का हर अखबार, हर टेलीविजन युवा कांग्रेस और कांग्रेस के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा कर रहा है। माफ कीजिए, एक पिशाच की भांति क्रूर सरकार आज सत्ताधारी गद्दी पर बैठ कर मदद करने वालों का गला घोंट रहे हैं।




सुरजेवाला ने कहा,''आदरणीय मोदी जी, आदरणीय जेपी नड्डा जी, आदरणीय अमित शाह जी ये जान लीजिए कि ये सेवा और समर्पण के जज्बे का आह्वान श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी ने किया है। सेवा और समर्पण की ये भावना महात्मा गांधी से लेकर दशकों से, एक सदी से हमारे खून के अंदर दौड़ती है। खुद का सर्वस्व न्यौछावर कर राष्ट्र की रक्षा में काम आना, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च कुर्बानी देना, एक-एक देशवासी का हाथ पकड़ कर साथ चलना, ये कांग्रेस की विचारधारा है, ये हमारा रास्ता है, ये हमारा धर्म है, ये हमारा कर्तव्य है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। ये इस देश की संस्कृति है और नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवा और समर्पण के इस अभियान से युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। 




सुरजेवाला ने कहा,''आपके माध्यम से मैं देशवासियों के समक्ष रखना चाहता हूं कि जब हम देशवासियों को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार दिल्ली पुलिस के माध्यम से उस मदद का गला घोंट रही है। देशवासियों को मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि जब युवा कांग्रेस और कांग्रेस जब श्रीनिवास जी और उनके साथ एक-एक साथी जरूरतमंदों तक जीवनरक्षक दवा पहुंचा रहे हैं, तो दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग कर अमित शाह जी और नरेन्द्र मोदी जी उस जीवन रक्षक दवा को मरीज से छीनना चाहते हैं।




कांग्रेस नेता ने कहा,''मैं आपके माध्यम से मैं देशवासियों के समक्ष रखना चाहता हूं कि जब युवा कांग्रेस और कांग्रेस के साथी एक-एक ऑक्सीजन बेड, एक-एक वेंटिलेटर बेड का इंतजाम कर रहे हैं, तो दिल्ली पुलिस का क्रूर षड़यंत्र करके, अमित शाह जी और भारतीय जनता पार्टी ये नहीं चाहती कि मदद के लिए दूत अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। जब एक-एक अस्पताल में जाकर मरीज की देखभाल करने वाले रिश्तेदारों को, हमारे एंबुलेंस के ड्राइवरों को, शमशान घाट में बॉडी का क्रिमेशन करने वाले कर्मियों को युवा कांग्रेस और कांग्रेस के लोग खाना पहुंचाते हैं, तो दिल्ली पुलिस हमारे कार्यालय में पहुंच कर एक नंगा सत्ता का तांडव करके भारतीय जनता पार्टी, नरेन्द्र मोदी जी और अमित शाह जी उस मदद का गला घोंटना चाहते हैं। 




उन्होंने कहा,'''पर भाजपा के अहंकारी सत्तासीनों याद रखिए, जितना आप दमन करेंगे, जितनी बार आप पुलिस कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यालय में भेजेंगे, जितनी बार आप श्रीनिवास और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर दमनचक्र चलाएंगे, जितनी बार आप हमें धमकाएंगे और डरायेंगे, जितनी बार मुकदमे दर्ज करेंगे, उतनी बार ही हमारा साहस और मजबूत होगा, क्योंकि हम सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और प्रिंयाका गांधी जी के सिपाही हैं। हम कांग्रेस के, महात्मा गांधी जी के सिपाही हैं और हथकड़ियाँ पहनानी हैं, तो पहनाइए, मुकदमें दर्ज करने हैं तो करिए। आईए आज दो-दो हाथ हो जाएं, आइए आज देख लें कि आपके जुल्म की मोदी जी इंतहा क्या हैं। ना कांग्रेस डरेगी, ना युवा कांग्रेस डरेगी, ना एक साथी डरेगा। ये आह्वान है, संकल्प है, हमारा कर्तव्य है, हमारा धर्म है और हम दृढ़ निश्चय अटल इस मार्ग पर चलते रहेंगे।




 युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री बीवी श्रीनिवास के कार्यालय पर दिल्ली पुलिस की रेड को लेकर पूछे एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'' दिल्ली पलिस और मोदी सरकार व भारत सरकार का गृहमंत्रालय एक बचकाना और घृणित झूठ बोल रहा है। मोदी सरकार ‘राजधर्म' नहीं 'रेड धर्म' निभा रही है। कांग्रेस पार्टी, युवा कांग्रेस के साथियों की सेवा से आदरणीय अमित शाह जी, आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के नेतागण बौखला गए हैं और बौखलाकर फरिश्ते की तरह मदद करने वाले युवा कांग्रेस के साथियों को अब वो अपमानजनक तरीके से रेड राज से डराना चाहते हैं। 



'''क्या दिल्ली हाई कोर्ट ने कभी ये निर्देश दिया था कि युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यालय में जाकर दिल्ली पुलिस से रेड करवाइएगा? क्या दिल्ली हाई कोर्ट ने कभी ये कहा, कोई ऐसा आदेश है, जहाँ उन्होंने कहा कि जो ऑक्सीजन और दवाई युवा कांग्रेस और कांग्रेस के साथी दे रहे हैं, उन पर मुकदमा दर्ज कर उनको सार्वजनिक तौर से बेइज्जत करिएगा? क्या कोई अदालत इस प्रकार का आदेश दे भी सकती है, आप सोच सकते हैं?  ये बचकाना घृणित और अब जब चोरी पकड़ी गई है, पत्रकार मित्रों की मदद से, तो फिर ये बाद में झूठे मनगढंत एक्सप्लेनेशन बनाए जा रहे हैं। 



अगर ज़रुरतमंद को ऑक्सीजन देना अपराध है, तो मैं आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और युवा कांग्रेस की ओर से कहता हूँ कि हम ये अपराध बार-बार करेंगे। अगर जीवन रक्षक दवा उपलब्ध करवाना अपराध है तो हम ये अपराध ज़रुर करेंगे, हमें जेल की सलाखों के पीछे भेज दीजिए। अगर ज़रुरतमंदों को अस्पताल, श्मशान घाटों में खाना खिलाना, पाप और अपराध है, तो हम ये अपराध करेंगे, हम जेल जाने के लिए तैयार हैं, मोदी जी आपकी जेल छोटी पड़ जाएगी, इतने कांग्रेस के लोग जेल के अंदर जाएंगे, इसलिए ये ओछी, सस्ती, घटिया और घृणित राजनीति भाजपा को बंद करनी चाहिए।




 क्या केवल दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस पर ही रेड मारने के लिए कहा था? अब जब चोरी पकड़ी गई है तो कह रहे हैं कि हम अमुक से भी पूछताछ करेंगे, अमुक से भी करेंगे। क्या जे पी नड्डा जी से भी पूछताछ होती आपने देखी? क्या तेजस्वी सूर्या जो उनके युवा संगठन के प्रधान हैं, उनसे पूछताछ होने के आपने विजुअल देखे? क्या आपने दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यालय में पुलिस देखी? क्या भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस गई? क्या उनके युवा विंग के अंदर पुलिस गई? क्या आरएसएस के मुख्यालय के अंदर पुलिस गई? अगर पुलिस कहीं गई ही नहीं, तो इस प्रकार की घृणित छोटी और सस्ती बातें बंद करिए, 'राजधर्म' निभाइए, 'रेड धर्म' बंद करिए।




 एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री सुरजेवाला ने कहा कि,''क्या 'आज तक' ये चाहेगा कि दिल्ली और पूरे देश में जो कांग्रेस और युवा कांग्रेस मदद कर रही है, हम वो बंद कर दें। मुझे नहीं लगता कि आज तक' और 'इंडिया टुडे' जो बहुत एक जिम्मेदार चैनल है, वो ये चाहेगा। साफतौर से ये सियासी ड्रामा है, जो मदद करने वाले फरिश्तों को डराने, धमकाने बेइज्जत करने के लिए मोदी सरकार रच रही है। 




मैं आपसे ये अनुरोध करूँगा, आज भारतीय का ये कर्तव्य है, भूल जाइए कि आप किसी चैनल के पत्रकार है, आज हर भारतीय का ये कर्तव्य है कि वो इस 'गुंडागर्दी' और 'रेड राज' का विरोध करे और आप जैसे जिम्मेदार टेलीविजन चैनल से हमें ये उम्मीद अवश्य रहेगी।




 एक अन्य प्रश्न पर कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश एक बहुत बड़ी जंग लड़ रहा है, लेकिन इस बीच कुछ लोग दवाइयों की और सब सामानों की कालाबाजारी कर रहे हैं, राज्य सरकारों से अपील की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, इस बयान को कैसे देखते हैं? श्री सुरजेवाला ने कहा कि,'' बहुत जल्दी जाग गए प्रधानमंत्री जी। राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी जी, सरदार मनमोहन सिंह जी पिछले दो महीने से पुकार-पुकार कर कह रहे हैं कि दवा की ब्लैक मार्केटिंग हो रही हैं। मोदी जी क्या आप जानते हैं कि अगर परिवार का सदस्य बीमार हो जाए और रेमडेसिविर का इंजेक्शन चाहिए हो तो सरकार नहीं देगी, पर ब्लैक मार्केट में 30 हजार रुपए में मिल जाएगा। 




तो टोसिलाजोम का इंजेक्शन दो पत्रकारों को चाहिए था इस देश में, उनके परिवारजन मर गए, टोसिलाजोम का इंजेक्शन नहीं मिला क्योंकि वो 6 लाख से 10 लाख के रुपए की ब्लैक में मिलता है। फैबी फ्लू की गोली कितने पैसे में मिलती है, क्या मोदी जी ने जाकर पता किया है? क्या अमित शाह जी ने जाकर पता किया है कि आइवरमेक्टिन का इंजेक्शन कितने रुपए में बिक रहा है? 




क्या उनको ये मालूम है भाजपा के नेताओं को, आदरणीय नड्डा साहब सहित कि पेरासिटामोल और जिंक की गोली के लिए भी डेक्सोना जो स्टेरॉयड इसके अंदर इस्तेमाल होता है, आप डेक्सोना की गोली लाकर दिखा दीजिए, मिलेगी नहीं पूरी दिल्ली में कहीं भी। दर - दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं इस देश के नागरिकों को। किसकी सरकार है? दिल्ली में प्रधानमंत्री 7 साल से मोदी जी हैं। उनके गृहमंत्री अमित शाह जी हैं। ब्लैक मार्केटिंग रोकने की जिम्मेदारी किसकी है? अधिकतर प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं, तो ब्लैक मार्केटिंग रोकेगा कौन? 



 मोदी जी और अमित शाह जी की जिम्मेदारी है। टेलीविजन पर कह देने से नहीं रुकेगी, 2 महीने से आपकी नाक के नीचे लाखों नागरिक मर गए। करोड़ों नागरिक बीमार पड़े हैं। लोग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, तरस रहे हैं और आप आज दो महीने के बाद ब्लैक मार्केटिंग के ज्ञान का पाठ पढ़ा रहे हैं। नियंत्रण कौन करेगा? जिम्मेदारी आपकी है, 7 साल से आप प्रधानमंत्री हैं, राजधर्म निभाइए।




एक प्रश्न पर कि क्या आप दिल्ली पुलिस के एक्शन के पीछे कोई पॉलिटिकल एजेंडा देखते हैं? श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सबसे पहले तो ईद-उल-फितर के पवित्र त्यौहार की और उसके साथ-साथ आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी है। मैं इन दोनों पवित्र त्यौहारों की शुभकामनाएं देता हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने हम सब साथियों को अपनी शुभकामनाएं दी। जहाँ तक सवाल है आज के इस पूरे वाक्य का, ये साफ है कि मोदी जी और अमित शाह जी राजधर्म नहीं, रेड धर्म निभा रहे हैं। रेड धर्म ही अब मोदी जी का राजधर्म है। रेड राज ही मोदी जी का असली शासन और चेहरा है। और इसलिए हमने ये कहा कि हम ना डरने वाले, ना झुकने वाले, ना थकने वाले हैं। अगर आपको कोई तकलीफ है, आप लोगों की मदद के लिए दिल्ली पुलिस को लगाइए, जो लोगों की मदद कर रहे हैं, उनको हरास करने, बेइज्जत करने और प्रताड़ित करने के लिए नहीं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।