मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपे आठ ज्ञापन, अमित शाह और हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नई दिल्‍ली: पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग (ECI) को आठ…

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपे आठ ज्ञापन, अमित शाह और हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपे आठ ज्ञापन, अमित शाह और हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग (ECI) को आठ ज्ञापन सौंपे है| चुनाव आयोग (ECI) को दिए गए ज्ञापन में गृहमंत्री अमित शाह, असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोव‍िंद स‍िंह राजपूत के खिलाफ एक्शन की मांग की है|



कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को  द‍िए गए आठ ज्ञापन

पहला ज्ञापन: गृहमंत्री के छत्‍तीसगढ़ में द‍िए गए बयान को लेकर है। 

दूसरा ज्ञापन: असम के मुख्‍यमंत्री के छत्‍तीसगढ़ में द‍िए गए बयान को लेकर है। 

तीसरा ज्ञापन: अध‍िकारियों को 'रथ प्रभारी' बनाने और सेना के राजनीत‍िकरण को लेकर है।   

चौथा ज्ञापन: मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोव‍िंद स‍िंह राजपूत के ख‍िलाफ है।  

इसके अलावा चार श‍िकायतें तेलंगाना को लेकर हैं।



कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की ओर से सलमान खुर्शीद, माणिकराव ठाकरे, रेवंत रेड्डी, उत्तम कुमार रेड्डी... और मैं चुनाव आयुक्तों से मिले हैं... हमने 8 ज्ञापन दिए हैं, 8 चीजों के बारे में शिकायत की है। पहला शिकायत केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ है उन्होंने छत्तीसगढ़ में एक बयान दिया था उस संबंध में ज्ञापन दिया गया, दूसरा ज्ञापन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में असम के मुख्यमंत्री के खतरनाक बयान के खिलाफ है, हमने इसके संबंध में शिकायत की है, तीसरी शिकायत केंद्र सरकार के 'रथप्रभारी' बनाने की अधिसूचना के खिलाफ है... चौथी शिकायत एक मंत्री (गोविंद सिंह राजपूत) के खिलाफ FIR दर्ज है..उन पर कार्रवाई की जाए.."|



कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "जो बेबुनियाद बातें कही जा रही हैं और वो हम मानते हैं कि बहुत खतरनाक बाते हैं जिससे चुनाव की व्यवस्था बिगड़ सकती है तो हमें इस पर आपत्ति है इसलिए हमने चुनाव आयोग के सामने ये बात रखी है...हमारी मांग है कि कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से रोकना चाहिए। ऐसे बहुत सारे फैसले हैं जो चुनाव आयोग ले सकता है, हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस संबंध में कुछ करेगा।''






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।