मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Breaking News: आतिशी को सौरभ भारद्वाज की जगह जल विभाग आवंटित

Today’s Breaking News in Hindi Live Updates:वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू करने पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यह कनाडा में रहने वाले भारतीयों की मांग थी क्योंकि वे समस्याओं का सामना कर रहे हैं…

Breaking News: आतिशी को सौरभ भारद्वाज की जगह जल विभाग आवंटित
Breaking News: आतिशी को सौरभ भारद्वाज की जगह जल विभाग आवंटित | फ़ोटो: TVL News

Today’s Breaking News in Hindi Live Updates:



वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू करने पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यह कनाडा में रहने वाले भारतीयों की मांग थी क्योंकि वे समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह समस्या तब शुरू हुई जब कनाडा के पीएम ने बिना किसी तथ्य या सबूत के संसद के अंदर भारत पर झूठा आरोप लगाया... हालांकि, भारतीयों की मांग पर भारत सरकार ने वीजा सेवा बहाल कर दी है। अब जो भी लोग किसी आपात स्थिति के लिए आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवा फिर से शुरू हो गई है।"



PM मोदी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो गई है| रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी| कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया निमंत्रण स्वीकार किया।




भारत ने कनाडा में वीज़ा सेवाएं फिर से कीं शुरू

भारत ने कनाडा में निम्नलिखित श्रेणियों के लिए वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू कीं- प्रवेश वीज़ा, बिजनेस वीज़ा, मेडिकल वीज़ा और कॉन्फ्रेंस वीज़ा।ओटावा (कनाडा) स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया,''भारत ने कनाडा में निम्नलिखित श्रेणियों के लिए वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू कीं- प्रवेश वीज़ा, बिजनेस वीज़ा, मेडिकल वीज़ा और कॉन्फ्रेंस वीज़ा|




यह हमारे लिए गर्व की बात: NCERT पैनल की सिफारिश पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' को 'भारत' से बदलने की NCERT पैनल की सिफारिश पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हम लोग बचपन से भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे स्लोगन सुनते रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।"



अजीत पवार ने 1100 व्यक्तियों के महाराष्ट्र दल से मुलाकात की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजीत पवार ने कल गोवा में शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए 1100 व्यक्तियों के महाराष्ट्र दल से मुलाकात की। उन्होंने दल को महाराष्ट्र राज्य का खेल ध्वज भी सौंपा।



समाजवादियों का बनाया हुआ स्टेडियम: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले INDvENG मैच पर अखिलेश

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "समाजवादियों का बनाया हुआ स्टेडियम है, लखनऊ और उत्तर प्रदेश को गर्व है कि एक बेहतरीन मैच वर्ल्ड क्लास स्टेडियम में देखने का मौका मिल रहा है।"



 इंडिया बनाम भारत बनान गलत: स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' को 'भारत' से बदलने की सिफारिश पर प्रियंका चतुर्वेदी

दिल्ली: स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' को 'भारत' से बदलने की NCERT पैनल की सिफारिश पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, " NCERT के लोगों की बड़ी जिम्मेदारी रही है कि हमारा इतिहास क्या रहा है, किस प्रकार हमने लड़ाई लड़ी है। किस प्रकार से हम संविधान बनाकर आगे चले हैं ये बताएं। संविधान में लिखा है इंडिया जो कि भारत है, इसे इंडिया बनाम भारत बनान गलत है।"




हास्यास्पद निर्णय- स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' को 'भारत' से बदलने की  सिफारिश पर ब्रत्य बसु

कोलकाता: स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' को 'भारत' से बदलने की NCERT पैनल की सिफारिश पर पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा, "हास्यास्पद निर्णय, यह एक राजनीतिक मुद्दा है, इसे आप शिक्षा में नहीं ला सकते। क्योंकि वे इंडिया शब्द से भयभीत हैं... इसलिए मुझे लगता है कि यह एक विचित्र निर्णय है। यह सही निर्णय नहीं है और राजनीतिक रूप से वे भारत और ममता बनर्जी से डरते हैं। यह सबसे अच्छा उदाहरण है।"



नि:शुल्क...: महिला एशियन चैंपियनशिप हॉकी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड में होने वाले महिला एशियन चैंपियनशिप हॉकी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "खिलाड़ी भी आ रहे हैं और उनका स्वागत भी किया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि इससे पहले झारखंड के इतिहास में इस तरह का कार्यक्रम इतने उत्साह के साथ मनाया गया हो।....सभी लोग जोश के साथ लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम का आनंद नि:शुल्क में लिया जा सकता है।..."



कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपे आठ ज्ञापन

पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग (ECI) को आठ ज्ञापन सौंपे है| चुनाव आयोग (ECI) को दिए गए ज्ञापन में गृहमंत्री अमित शाह, असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोव‍िंद स‍िंह राजपूत के खिलाफ एक्शन की मांग की है|



कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की ओर से सलमान खुर्शीद, माणिकराव ठाकरे, रेवंत रेड्डी, उत्तम कुमार रेड्डी... और मैं चुनाव आयुक्तों से मिले हैं... हमने 8 ज्ञापन दिए हैं, 8 चीजों के बारे में शिकायत की है। पहला शिकायत केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ है उन्होंने छत्तीसगढ़ में एक बयान दिया था उस संबंध में ज्ञापन दिया गया, दूसरा ज्ञापन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में असम के मुख्यमंत्री के खतरनाक बयान के खिलाफ है, हमने इसके संबंध में शिकायत की है, तीसरी शिकायत केंद्र सरकार के 'रथप्रभारी' बनाने की अधिसूचना के खिलाफ है... चौथी शिकायत एक मंत्री (गोविंद सिंह राजपूत) के खिलाफ FIR दर्ज है..उन पर कार्रवाई की जाए.."| इसके अलावा चार श‍िकायतें तेलंगाना को लेकर हैं।



आतिशी को सौरभ भारद्वाज की जगह जल विभाग आवंटित

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को मंत्री सौरभ भारद्वाज की जगह जल विभाग आवंटित किया गया है। पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग, मंत्री आतिशी की जगह सौरभ भारद्वाज देखेंगे।



 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' समिति की बैठक संपन्न

दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' समिति की बैठक संपन्न हुई। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद भी बैठक में मौजद रहे है|


पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 2 डिब्बे जलकर राख

UP: आगरा के भांडई रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस नामक ट्रेन (14624) में आग लगने से हड़कंप मच गया| ट्रेन मथुरा से झांसी की ओर आ रही थी, तभी अज्ञात कारणों से दो जनरल बोगियों में आग लग गई| आग लगते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई| घटना बुधवार (25 अक्टूबर) दोपहर की है| आपको बता दें कि पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर छावनी और मध्य प्रदेश के सिवनी के बीच चलती है| 



फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है|  हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई...लेकिन ट्रेन के 2 डिब्बे जलकर राख हो गए| अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी।  घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।




भारतीय रेलवे ने बताया,''आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेन पातालकोट एक्सप्रेस में धुआं निकलने की सूचना मिली। इंजन से चौथे कोच जीएस कोच में धुआं देखा गया। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और कोच को अलग कर दिया गया। किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है| 



सोनम कुमार (डीसीपी पश्चिम, आगरा) ने कहा, "सूचना प्राप्त हुई कि पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल के दो बोगियों में आग लग गई जिसके बाद पुलिस को तुरंत वहां भेजा गया। 5 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी,सभी यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जो घायल हुए है उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।"



स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने की सिफारिश पर संजय राउत की प्रतिक्रिया

मुंबई: स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने की NCERT पैनल की सिफारिश पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "ये राजनीतिक निर्णय है क्योंकि सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर INDIA गठबंधन बनाया। तब से ये लोग इंडिया नाम से नफरत करने लगे हैं।...हम भारत से नफरत नहीं करेंगे क्योंकि भारत हमारा ही है भारत हमारा देश है। संविधान में भारत का जिक्र है लेकिन इंडिया हो या भारत, देश-देश है लेकिन आप एक निर्णय लेने जा रहे हैं कि इंडिया की जगह भारत करने की तो क्या आपकी जिम्मेदारी नहीं है कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस बारे में चर्चा करें। भारत हो या इंडिया हो हम तो एक हैं और जल्दी ही आपको पता चलेगा कि 2024 में इंडिया जीतेगा और भारत भी।"



 भारत के इतिहास को विकृत कर रहे हैं: स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने की सिफारिश पर वेणुगोपाल

स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने की NCERT पैनल की सिफारिश पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "वे (मोदी सरकार) पाठ्यपुस्तक और पाठ्यक्रम के माध्यम से भारत के इतिहास को विकृत कर रहे हैं। हमारे लिए भारत और इंडिया दोनों बराबर है।....ये चुनावी रणनीति और ध्रुवीकरण की राजनीति हैं। वे राजनीतिक मकसद के लिए ऐसा कर रहे हैं।"



ये घबराहट वाली प्रतिक्रियाएं हैं: स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने की सिफारिश पर मनोज झा

स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने की NCERT पैनल की सिफारिश पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "जब से INDIA गठबंधन का जन्म हुआ तब से कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वे (BJP) कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं कि किस प्रकार से INDIA गठबंधन पर आक्रमण करें। ये घबराहट वाली प्रतिक्रियाएं हैं। NCERT यह कर रही है, अनुछेद 1 का आप क्या करेंगे? तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश के नाम के साथ भी खिलवाड़ किया जाएगा क्या? आप जिस INDIA  गठबंधन के कारण ये सब कर रहे हैं, अगर INDIA गठबंधन ने अपना नाम भारत कर लिया फिर आप क्या करेंगे?"



अराजकता का उदाहरण है राजस्थान: अनुराग ठाकुर

दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति पर कई बार ट्रेक्टर चढ़ाने की घटना पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "जब सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तब ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं। अराजकता का कोई उदाहरण है तो वे राजस्थान है। वहां कानून व्यवस्था मर गई है... ये घटना दिखाती है कि वहां किसी को कोई डर नहीं है।"





कांग्रेस ने सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जोरा विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों में संशोधन किया 

मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जोरा विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों में संशोधन किया है। कांग्रेस ने सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है, पिपरिया से गुरु चरण खरे की जगह विरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवल और जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह विरेंद्र सिंह सोलंकी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है|



कांग्रेस ने घबराकर कई जगह टिकटों में बदलाव किया :शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अब कांग्रेस टिकट बदल कांग्रेस बन गई है कांग्रेस ने घबराकर कई जगह टिकटों में बदलाव किया है। कांग्रेस की हालत बहुत ही अजब-गजब हो गई है।... बीजेपी को जनसमर्थन मिल रहा है और हम लोग जनता के सहारे आगे बढ़ रहे हैं।"



प्रियंका गांधी ने भाषण के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया: अर्जुन राम मेघवाल

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "आज हम चुनाव आयोग के सामने हैं, 20 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाषण के दौरान एक बयान दिया और आचार संहिता का उल्लंघन किया। हमने ECI को अभ्यावेदन दिया है, क्या प्रियंका गांधी आचार संहिता से ऊपर हैं? धार्मिक भावनाओं से आप झूठ नहीं फैला सकते। धार्मिक भावनाओं से प्रचार भी नहीं किया जा सकता।"



कर्नाटक में जो पहले था वही जारी रहेगा: NCERT पैनल की सिफारिश पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम

स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने की NCERT पैनल की सिफारिश पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "हम रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस और इंडियन फॉरेन सर्विसेज क्यों कह रहे हैं? हमारे पासपोर्ट में रिपब्लिक ऑफ इंडिया है... मुझे लगता है कि इस सरकार के साथ कुछ गलत हुआ है... वे भारतीयों के दिमाग को भ्रमित क्यों कर रहे हैं?... उन्होंने जो भी रुख अपनाया है वह पूरी तरह से जनविरोधी है,इंडिया विरोधी, भारत विरोधी है... मैं आपको बता रहा हूं कि उन्हें (एनसीईआरटी) एनडीए सरकार द्वारा मजबूर किया गया है। ये बिल्कुल गलत है...आप इंडिया का इतिहास नहीं बदल सकते...कर्नाटक में जो पहले था वही जारी रहेगा।"



अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई खादों की कीमतों का प्रभाव किसानों पर नहीं पड़ने देंगे: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में किसान हितैषी सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई खादों की कीमतों का प्रभाव हम भारत के किसानों पर नहीं पड़ने देंगे...आगामी रवि मौसम जो कि 2023-24 का है उसके लिए नाइट्रोजन के लिए 47.2 रुपए प्रति किलो, फॉस्फोरस के लिए 20.42 रुपए प्रति किलो, पोटाश के लिए 2.38 रुपए प्रति किलो और सल्फर के लिए 1.89 रुपए प्रति किलो सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके लिए कुल 22,303 करोड़ रुपए का वय अनुमानित है।"




राजस्थान में 1 करोड़ लोगों को पेंशन मिलती है, 25 लाख रुपए तक फ्री इलाज: अशोक गहलोत

झुंझुनू: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "समाज सेवा में हमने कीर्तिमान स्थापित किए हैं, पूरे भारत में कहीं भी 25 लाख रुपए का बीमा नहीं है... राजस्थान में 1 करोड़ लोगों को पेंशन मिलती है, जिनमें विधवाएं, बुजुर्ग और अन्य लोग शामिल हैं।..... राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार विषयों पर थी- महंगाई, बेरोजगारी, समाज में समरसता और अमीर-गरीब के बीच जो खाई बढ़ती जा रही है वो नहीं बढ़नी चाहिए। मुझे ये कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी सरकार का बजट इन चार विषयों पर आया है।..."



Modi सरकार के पास कोई विजन, रोडमैप नहीं : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "आज की सरकार केवल दो उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्हें देश की पूरी सम्पति सौंपा जा रहा है जैसे हवाई अड्डे, बंदरगाह और बड़े-बड़े PSU दिए जा रहे हैं...ये कैसी सरकार है जो रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं है।"



गोवा को 100% डिजिटल राज्य बनाने के लिए पीएम मोदी को एक नया प्रोजेक्ट भेजेंगे:प्रमोद सावंत

 पणजी: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, "गोवा को 100% डिजिटल राज्य बनाने के लिए हम पीएम मोदी को एक नया प्रोजेक्ट भेजेंगे। इससे गोवा डिजिटल राज्य बनने वाला पहला राज्य बन जाएगा और हमें इसके लिए केंद्र के समर्थन की आवश्यकता है। हमने इसके लिए अलग से फंड भी मांगा है...आगामी लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी को 100% सीट मिलेगी।"



NCERT समिति ने सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह 'भारत' लिखने की सिफारिश की

NCERT समिति ने सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह 'भारत' लिखने की सिफारिश की है। NCERT समिति के अध्यक्ष सी आई इस्साक ने बताया,'' एनसीईआरटी पैनल ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने की सिफारिश की है|



मैं अपनी पहचान नहीं खोना चाहता: कर्नाटक के डिप्टी सीएम

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, " मागदी, रामानगरा, कनकपुरा और चन्नापटना बेंगलुरु जिला है। मुझे अपनी पहचान क्यों खोनी चाहिए? मैं अपनी पहचान नहीं खोना चाहता। किसी राजनीतिक उद्देश्य से आपने नाम बदला होगा लेकिन मैं इसे खोना नहीं चाहता। मद्रास को चेन्नई क्यों कहा जाता था? कलकत्ता (नाम) क्यों बदला गया? कई अन्य स्थानों के नाम को बदल दिया गया..."




 प्रह्लाद पटेल ने नरसिंहपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

 मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "आज मेरे लिए अविस्मरणीय दिन है, आज शिवराज सिंह चौहान जी मेरा नामांकन दाखिल कराने आए थे....जीवन का ये मेरा पहला चुनाव है लेकिन मैं अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि से लड़ रहा हूं। सबका आर्शीवाद है तो मैं विजय की कामना भी करता हूं जनता से अपेक्षा भी करता हूं।"





वीभत्स दृश्य:ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना पर बीजेपी

राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "राजस्थान के भरतपुर में बयाना में जो दृश्य आपने देखा होगा वह वीभत्स दृश्य है। एक ट्रैक्टर निरपत नाम के युवक के ऊपर चढ़ जाता है और उस युवक की हत्या कर दी जाती है। ये केवल एक युवक की हत्या का विषय नहीं है बल्कि ये आज पूरे राजस्थान और अन्य सभी कांग्रेस शासित राज्यों का विषय है।  बताया गया है कि आज प्रियंका राजस्थान पहुंच रही है। मैं आज भाजपा के प्रवक्ता और एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के नाते प्रियंका वाड्रा से मांग करता हूं कि वो सभा करने से पहले आज भरतपुर में हुई घटना के स्थल पर जाए,  इस वीभत्स हत्या के दोषियों एवं प्रशासन पर कार्रवाई करके दिखाए।"




कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी में शामिल

तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Elections 2023) के बीच बुधवार को बीजेपी को झटका लगा है। कोमाटिरेड्डी राजगोपाल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा पार्टी छोड़ने के बाद कोमाटिरेड्डी राजगोपाल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।  उन्होंने कहा, "मेरा फैसला लोगों के लिए है...।"



कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने कहा क‍ि 'मेरी महत्वाकांक्षा तेलंगाना को केसीआर परिवार के दुष्ट शासन से मुक्त कराना है। मैंने तेलंगाना के लोगों के विचारों के अनुसार कार्य करने का निर्णय लिया है। हर कोई जानता है कि 15 महीने पहले मैंने विधायक पद और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गया था। यह सोचकर कि बीजेपी के पास केसीआर शासन को समाप्त करने की शक्ति है|



बता दें कि राज गोपाल रेड्डी 2018 में मुनुगोडे विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। बाद में साल 2022 में उन्होंने कांग्रेस और साथ ही विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। 2022 में जब मुनुगोडे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ तो उन्होंने भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ा। उपचुनाव में इस सीट पर बीआरएस ने जीत दर्ज की। इस सीट में बीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने जीत दर्ज की थी। बता दें कि कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफे की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा था। 



तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।


हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आदिवासियों का विकास...: अर्जुन मुंडा

भोपाल (मध्य प्रदेश ): केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "पीएम मोदी ने 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' घोषित किया था और उसी दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी पड़ती है।....हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश के सभी क्षेत्रों में आदिवासियों का विकास सुनिश्चित करते हुए देश आगे बढ़े।”



 जब चुनाव होंगे तो महाराष्ट्र की जनता उन्हें धूल चाटा देगी: एकनाथ शिंदे के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "वो जानते हैं कि लोगों का समर्थन महा विकास अघाड़ी के साथ है और वो ये भी जानते हैं कि जब चुनाव होंगे तो महाराष्ट्र की जनता उन्हें धूल चाटा देगी। वे हमारी तुलना हमास, आईएसआईएस या किसी से भी कर ले। सही मायने में असली देशद्रोही वे हैं जो चुनी हुई सरकारों को गिरा रहे हैं और जो एजेंसियों और संविधान की उपेक्षा कर रहे हैं और लोकतंत्र के नियमों को कम कर रहे हैं और वो सिर्फ भाजपा और उनके एक या दो गठबंधन सहयोगी हैं..."




छत्तीसगढ़ में बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी और आखिरी

भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की चौथी और आखिरी लिस्ट जारी की। भाजपा ने बेलतरा से सुशांत शुक्ला, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को टिकट दिया है।





प्रह्लाद सिंह पटेल एक नया इतिहास रचेंगे : शिवराज सिंह चौहान

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मुझे संतोष है कि प्रह्लाद सिंह पटेल नरसिंहपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। आज वो  नामांकन दाखिल करेंगे इसलिए मैं यहां आया हूं। ....मुझे पूरा विश्वास है कि इस नई भूमिका में प्रह्लाद सिंह पटेल एक नया इतिहास रचेंगे। नरसिंहपुर में विकास के जितने काम बीजेपी की सरकार ने किए, क्या कभी कांग्रेस ने किए थे?"



26 अक्टूबर को राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन नियुक्त करेगा ECI

भारत निर्वाचन आयोग 26 अक्टूबर को अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन नियुक्त करेगा।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम सुपर स्पेशलिटी नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया

गोरखपुर (यूपी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारा मंडल में संगम सुपर स्पेशलिटी नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया।




एक विकास और दूसरा विरासत को हम साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: बीजेपी प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह पटेल

रसिंहपुर(मध्य प्रदेश): नामांकन दाखिल करने से पहले रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "एक विकास और दूसरा विरासत को हम साथ लेकर आगे बढ़ेंगे......नरसिंहपुर में अगर विकास हुआ है तो वह भाजपा की सरकार में हुआ है.."




प्रदूषण पूरे उत्तर भारत से जुड़ी समस्या है: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज

वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "प्रदूषण पूरे उत्तर भारत से जुड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार को सभी राज्यों के साथ मिलकर काम करना पड़ेगा। यह कहना कि दिल्ली जो भारत के नक्शे में नजर भी नहीं आती और वो पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण फैला रही है तो ये एक  छोटी राजनीति है। केंद्र सरकार को सभी राज्यों के साथ बैठकर दीर्घकालिक योजना बनाना पड़ेगा।"




26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शिरडी के श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे और मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य में लगभग 7500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। गोवा में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मडगांव में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे और खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों को भी संबोधित करेंगे



ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 1 लाख करोड़ रुपए का नोटिस

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को भारत GST अधिकारियों द्वारा अब तक 1 लाख करोड़ रुपए का नोटिस दिया गया है|



जनता भाजपा के साथ: पांच राज्यों के चुनाव पर ब्रजेश पाठक

लखनऊ: पांच राज्यों के चुनाव पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ''मध्य प्रदेश, 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता के बीच है। जनता भाजपा के साथ है। भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। हम मध्य प्रदेश में फिर से भारी बहुमत के साथ आ रहे हैं... विपक्षी गठबंधन केवल सत्ता के लिए है। यह कुर्सी के लालची लोगों का समूह है। यह ज़मीन पर कभी सफल नहीं होगा..."



भाजपा ने आपके दिमाग़ में कितने गंदे कीड़े डाले हैं...: संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "... जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां पर आप उस राज्य में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं... क्षेत्रवाद-जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है तो इसका ज़िम्मेदार कौन है?... जिस शिवसेना ने आपको(मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे) जन्म दिया और आपको मुख्यमंत्री बनने तक पहुंचाया उसे आप हमास कहते हैं, भाजपा ने आपके दिमाग़ में कितने गंदे कीड़े डाले हैं इससे पता चलता है... "




हम पांच राज्यों में ज़रूर जीतेंगे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "... हमारे लोग हर जगह कार्य कर करे हैं, हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में ज़रूर जीतेंगे। भाजपा के एक विरोधी लहर भी आई है, लोग तंग हो गए हैं। बेरोजगारी, महंगाई से लोग परेशान हैं, भाजपा द्वारा किए वादे नहीं निभाए गए... उनके द्वारा कर्नाटक को नज़रअंदाज़ किया गया... मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से लोगों को समस्या है और लोग उनके ख़िलाफ बोल रहे हैं..."




 सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीता

एशियन पैरा गेम्स: सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीता। एफ/64 भाला फेंक में 73.29 मीटर फेंककर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।



आतंकवाद के सभी कृत्य गैरकानूनी और अनुचित:  US

इज़राइल-गाजा संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "आतंकवाद के सभी कृत्य गैरकानूनी और अनुचित हैं चाहे वे नैरोबी या बाली में, मुंबई, न्यूयॉर्क या किबुत्ज़ बेरी में लोगों को निशाना बनाते हों...वे गैरकानूनी और अनुचित हैं, चाहे वे आईएसआईएस द्वारा किए गए हों, बोको हराम द्वारा, लश्कर ए तैयबा द्वारा, या हमास द्वारा किए गए हों। चाहे पीड़ितों को उनकी आस्था, जातीयता, राष्ट्रीयता या किसी अन्य कारण से निशाना बनाया गया हो, वे गैरकानूनी और अनुचित हैं। इस परिषद की जिम्मेदारी है कि हमास या ऐसे भयानक कृत्यों को अंजाम देने वाले किसी भी अन्य आतंकवादी समूह को हथियार, धन और प्रशिक्षण देने वाले सदस्य देशों की निंदा करें। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 7 अक्टूबर को हमास ने जिन 1,400 से अधिक लोगों की हत्या की, उनमें 30 से अधिक संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के नागरिक थे, पीड़ितों में कम से कम 33 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं...जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने इस संकट की शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया है, जबकि इज़राइल के पास अपनी रक्षा करने का अधिकार है, वास्तव में दायित्व भी है।"



अधिक अन्याय और अधिक हत्याओं से इज़राइल सुरक्षित नहीं बनेगा: फिलिस्तीन

इज़राइल-गाजा संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिलिस्तीन के विदेश मामलों के मंत्री रियाद अल मलिकी ने कहा, "आज जब तक प्रतिनिधि अपना भाषण देंगे, तब तक 60 बच्चों समेत 150 फिलिस्तीनी मारे जा चुके होंगे। पिछले दो सप्ताह में 5,700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 2,300 से अधिक बच्चे और 1,300 महिलाएं शामिल हैं... अधिक अन्याय और अधिक हत्याओं से इज़राइल सुरक्षित नहीं बनेगा। कोई भी हथियार, कोई गठबंधन इसकी सुरक्षा में योगदान नहीं देगा..."



महाराष्ट्र की जनता आपको (एकनाथ शिंदे) बताएगी कि असली शिवसेना कौन: उद्धव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "चुनाव (महाराष्ट्र में) कराएं और महाराष्ट्र की जनता आपको (एकनाथ शिंदे) बताएगी कि असली शिवसेना कौन है। मैं आपको महाराष्ट्र में चुनाव कराने की चुनौती देता हूं।"




उद्धव ने बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को दफना दिया: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता उद्धव ठाकरे ने बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को दफना दिया है और सत्ता के लालच में कांग्रेस और बाकी समाजवादी पार्टियों से हाथ मिला लिया है। ये बातें उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान में दशहरा रैली में कहीं थी। शिंदे ने कहा कि मुझे हैरानी नहीं होगी अगर कल को वो लोग अपने स्वार्थ और सत्ता के लिए असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से गठबंधन कर लें और हमास, हिजबुल मुदाहिद्दीन, लश्करे-तयैबा जैसे आतंकी संगठनों को भी गले लगा लें।



शिंदे ने कहा कि 2004 से उद्धव मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन कोई जुगाड़ काम नहीं आई। उन्होंने हमेशा ऐसा दिखावा किया उन्हें इस पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। 2019 के चुनावों के बाद ऐसी बातें उड़ाई गईं कि उन्होंने शरद पवार की सलाह पर ये पद स्वीकारा। लेकिन सच ये है कि उद्धव के नाम की सिफारिश लेकर दो लोगों को पवार के भेजा गया था। चुनाव के बाद उद्धव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए। ये लोग मुखौटे पहनते हैं और सारे काम मासूम चेहरे के साथ करते हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।