मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

स्वरूप बदलने में माहिर है कोरोना वायरस, तो हमारे तरीके और स्ट्रेटेजी भी डायनमिक होने चाहिए: DMs के साथ बैठक में बोले PM मोदी

नई दिल्ली: COVID-19 स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई ज़िलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।।COVID-19 स्थिति पर जिला अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए पीए…

स्वरूप बदलने में माहिर है कोरोना वायरस, तो हमारे तरीके और स्ट्रेटेजी भी डायनमिक होने चाहिए: DMs के साथ बैठक में बोले PM मोदी
स्वरूप बदलने में माहिर है कोरोना वायरस, तो हमारे तरीके और स्ट्रेटेजी भी डायनमिक होने चाहिए: DMs के साथ बैठक में बोले PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: COVID-19 स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई ज़िलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।।COVID-19 स्थिति पर जिला अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा,महामारी से डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर innovation बहुत ज़रूरी है। ये वायरस mutation में, स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और strategies भी dynamic होने चाहिए|  प्रधानमंत्री ने आज 10 राज्यों-छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के ज़िलाधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ COVID-19 स्थिति पर बातचीत की।



पीएम मोदी ने कहा,'कोरोना ने आपके काम को पहले से कई अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है। हमें गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलानी है। गांवों को कोरोना से मुक्त रखना है और लंबे समय तक जागरूकता का प्रयास जारी रखना है| आपके अनुभवों से हमें नीतियां बनाने में मदद मिलती है।टीकाकरण की रणनीति में राज्यों से मिलने वाले सुझावों को शामिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 15 दिन के टीकों की उपलब्धता की जानकारी राज्यों को दी जा रही है। टीकाकरण के प्रबंधन में आप सबको आसानी होने वाली है|




बीते कुछ समय से देश में एक्टिव केस कम होना शुरू हुए हैं। लेकिन आपने इन डेढ़ सालों में ये अनुभव किया है कि जब तक ये संक्रमण माइनर स्केल पर भी मौजूद है, तब तक चुनौती बनी रहती है| फील्ड में किए गए आपके कार्यों से, आपके अनुभवों और फीडबैक्स से ही practical और Effective policies बनाने में मदद मिलती है। टीकाकरण की रणनीति में भी हर स्तर पर राज्यों और अनेक स्टेकहोल्डर से मिलने वाले सुझावों को शामिल करके आगे बढ़ाया जा रहा है: PM




पिछली महामारियां हों या फिर ये समय,हर महामारी ने हमें एक बात सिखाई है। महामारी से डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर इनोवेशन बहुत ज़रूरी है। ये वायरस म्यूटेशन में, स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और स्ट्रेटेजी भी डायनमिक होने चाहिए| कोरोनावायरस अदृश्य है, बदलता रहता है, हमारा दृष्टिकोण गतिशील और निरंतर उन्नत होना चाहिए| कोरोनावायरस म्यूटेशन के कारण, युवाओं, बच्चों के बारे में अधिक चिंताएँ हैं। हमें और अधिक तैयार रहना होगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।