नई दिल्ली: COVID-19 स्थिति पर देश के कई ज़िलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'पिछली महामारियां हों या फिर ये समय, हर महामारी ने हमें एक बात सिखाई है। महामारी से डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर इनोवेशन बहुत ज़रूरी है। ये वायरस म्यूटेशन में, स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और स्ट्रेटेजी भी डायनमिक होने चाहिए|
ज़िलाधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'एक विषय वैक्सीन वेस्टेज का भी है| एक भी वैक्सीन की वेस्टेज का मतलब है, किसी एक जीवन को जरूरी सुरक्षा कवच नहीं दे पाना। इसलिए वैक्सीन वेस्टेज रोकना जरूरी है|
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'''जीवन बचाने के साथ-साथ हमारी प्राथमिकता जीवन को आसान बनाए रखने की भी है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन की सुविधा हो, दूसरी आवश्यक सप्लाई हो, कालाबाज़ारी पर रोक हो, ये सब इस लड़ाई को जीतने के लिए भी जरूरी हैं, और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है|
फील्ड में किए गए आपके कार्यों से, आपके अनुभवों और फीडबैक्स से ही practical और Effective policies बनाने में मदद मिलती है। टीकाकरण की रणनीति में भी हर स्तर पर राज्यों और अनेक स्टेकहोल्डर से मिलने वाले सुझावों को शामिल करके आगे बढ़ाया जा रहा है|