आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन लोन फ्रॉड केस में कोर्ट ने चंदा कोचर, दीपक कोचर और वीएन धूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली: ICICI बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में CBI की विशेष अदालत ने चंदा कोचर, दीपक कोचर और वी.एन. धूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा| इससे पहले, 24 दिसंबर, 2022 को अदालत ने आईसीआईसीआई…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन लोन फ्रॉड केस में कोर्ट ने चंदा कोचर, दीपक कोचर और वीएन धूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: ICICI बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में CBI की विशेष अदालत ने चंदा कोचर, दीपक कोचर और वी.एन. धूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा| इससे पहले, 24 दिसंबर, 2022 को अदालत ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक को 3 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया था|
ICICI बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर को ICICI बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। विशेष CBI अदालत ने शनिवार को चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 3 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया था|
चंदा कोचर पर मार्च 2018 में अपने पति को आर्थिक फ़ायदा पहुंचाने के लिए अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था| चंदा कोचर उस कमेटी का हिस्सा रहीं जिसने 26 अगस्त 2009 को बैंक द्वारा वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को 300 करोड़ रुपये और 31 अक्टूबर 2011 को वीडियोकॉन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को 750 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी थी| कमेटी का इस फैसले ने बैंक के रेगुलेशन और पॉलिसी का उल्लंघन किया था|
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।