मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रायबरेली: चोरी की योजना बनाते हुए 5 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, दिन में रेकी कर रात को दुकानों व बंद घरों के चटकाते थे ताले

रायबरेली: रायबरेली की थाना सलोन पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 5 लोगों को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया | थाना सलोन पुलिस ने आज, 28 दिसम्बर 2022 को मुखबिरखास की सूचना पर चोर…

रायबरेली: चोरी की योजना बनाते हुए 5 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, दिन में रेकी कर रात को दुकानों व बंद घरों के चटकाते थे ताले
रायबरेली: चोरी की योजना बनाते हुए 5 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, दिन में रेकी कर रात को दुकानों व बंद घरों के चटकाते थे ताले | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  रायबरेली की थाना सलोन पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 5 लोगों को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया | थाना सलोन पुलिस ने आज, 28 दिसम्बर 2022 को मुखबिरखास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते हुए 3 आरोपियों तथा 2 बालअपचारियों को पुलिस मुठभेड़ में  चंदी सिंह का पुरवा मोड़ के पास सेगिरफ्तार किया। 



आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस; 2 चाकू;  एक सब्बल, एक सरिया, एक लोहे की राड, एक टैम्पो वाहन संख्या यूपी 70 सीटी, 6379 (घटना में प्रयुक्त) आदि बरामद हुये है । 


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया,'हम लोग दिन में दुकानों व बन्द घरों की रेकी करके रात्रि के समय मौके पाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूमता रहते है। आज भी हम लोग हम लोग चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों ने घेर लिया पुलिस से घिर जाने पर भागने के उद्धेश्य से पुलिस टीम पर फायर किया था। बरामद उपकरणों की सहायता से चोरी की घटना कारित करने तथा चोरी के माल को बरामद टैम्पो में लाद कर ले जाने के लिये लाये थे ।



नाम पता अभियुक्तगण:-

1. मो. सलमान पुत्र मो. सिराज निवासी पूरे अली नक्की थाना मानिक पुर जनपद प्रतापगढ़ ।

2. मो. इमरान पुत्र वकील निवासी पूरे अली नक्की थाना मानिक पुर जनपद प्रतापगढ़ ।

3. मो.समीर पुत्र सिराज निवासी पूरे अली नक्की थाना मानिक पुर जनपद प्रतापगढ़ । (बाल अपचारी) 

4. तबरेज पुत्र बल्लू निवासी पूरे अली नक्की थाना मानिक पुर जनपद प्रतापगढ़ | ( बाल अपचारी) 

5. आसिफ उर्फ पगला पुत्र हसन निवासी पूरे अली नक्की थाना मानिक पुर जनपद प्रतापगढ़ ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।