नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने कहा कि ,''देश में 16.96% सक्रिय मामले हैं और लगभग 82% मामले रिकवर हो चुके हैं। मृत्यु दर 1.09% है। कल 4,14,188 नए मामले दर्ज़ किए गए। कल 18,26,490 टेस्ट किए गए| देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 7 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या है|
आरती आहूजा ने कहा कि,''देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 9 में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 3 में है| आरती आहूजा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा सहित 9 राज्यों में बढ़ रहे हैं कोविड मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं|
आहूजा ने कहा कि,'' जिन राज्यों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं, वे राज्य हैं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, उड़ीसा और उत्तराखंड| उन्होंने बताया कि दूसरी ओर कुछ राज्यों में कोरोना का ट्रेंड नीचे आया है, इसमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, असम, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड|
गौरतलब है कि,''देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार कहर बरपा रही है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| गुरुवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख पार कर गया। गुरुवार को देशभर में कुल 4,14,188 नए मामले सामने आए और 3915 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,14,188 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,14,91,598 हुई। 3,915 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।