मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CM भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ, लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों…

CM भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ, लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील
CM भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ, लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील | फ़ोटो: TVL News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों के कोविड केयर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। यह अस्पताल 120 ऑक्सीजन बेड से सुसज्जित है।



मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल का निर्माण रिकार्ड 20 दिनों में करने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। श्री बघेल ने इस अवसर पर आमजनता से कोरोना की गाइडलाईन का कड़ाई से पालन करने की अपील के।

इस दौरान सभी जनप्रतिनिधिगण भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित थे।



 कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह राज्य का पहला ऐसा हॉस्पिटल है जिसमें धान मंडी को हॉस्पिटल में बदला गया हैं। इस चुनौती भरें काम को महज 20 दिनों में पूरा किया गया है।500 बिस्तर हॉस्पिटल में 120 ऑक्सीजन बिस्तर से सुसज्जित है। 120 बिस्तर में 33 बिस्तर एचडीयू के, 36 आईसीयू,51ऑक्सीजन बिस्तर युक्त हैं। जो पूरी तरह वातानुकूलित हैं। 




साथ ही 380 बिस्तर जनरल के बनाये गये है। आवश्यकता पड़ने पर इसका और विस्तार किया जा सकता है। हॉस्पिटल में सारी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। जिससे मरीज को घर जैसा अनुभव होगा। यह जिले का एक आधुनिकतम हॉस्पिटल है। जो कोरोना से संक्रमित मरीजों को बड़ी राहत पहुँचाएगा।इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। इस मंडी गोदाम को हॉस्पिटल में जनप्रतिनिधियों, उद्योगों, जिला खनिज न्यास फंड, जन सहयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से परिवर्तित किया गया है । यहां 13 डॉक्टरों की टीम तैनात हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।