मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

COVID-19 Vaccination: आज शाम 5:30 बजे तक पूरे देश में 1,65,714 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया था

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्हों…

COVID-19 Vaccination: आज शाम 5:30 बजे तक पूरे देश में 1,65,714 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया था
COVID-19 Vaccination: आज शाम 5:30 बजे तक पूरे देश में 1,65,714 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया था | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि,'आज वो वैज्ञानिक, वैक्सीन रिसर्च से जुड़े अनेकों लोग विशेष प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीनों से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन बनाने में जुटे थे। आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं। लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं|



प्रधानमंत्री ने कहा कि,''मैं ये बात फिर याद दिलाना चाहता हूं कि कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है।  पहली और दूसरी डोज के बीच, लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज़ लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध ज़रूरी शक्ति विकसित हो पाएगी| भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है| दूसरे चरण में हमें इसको 30 करोड़ की संख्या तक ले जाना है।  जो बुजुर्ग हैं, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें इस चरण में टीका लगेगा। 




COVID-19 Vaccination LIVE:




हरियाणा: रोहतक में आज कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।  डॉ अनिल बिरला, सिविल सर्जन रोहतक ने बताया, "वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हम लोगों से अपील करेंगे कि वैक्सीन लगवाएं।" 



-आज हमने हरियाणा में सभी जिलों को मिलाकर 77 जगह पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया गया। वैक्सीनेशन ड्राइव से लोगों में एंटीबॉडी पैदा होंगी, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी: हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्??? राजीव अरोड़ा




-दिल्ली एम्स के सुरक्षा गार्ड ने कोरोना वैक्सीन लेने के बाद एलर्जी होने की बात कही है। उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।दिल्ली एम्स के अधिकारियों ने बताया,'आज यहां COVID19  वैक्सीन लगने के बाद AIIMS सुरक्षा गार्ड को एलर्जी हो गया है| उसे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है|



-कुछ लोगों द्वारा गलतफहमी फैलाई जा रही है कि वैक्सीन लगाएंगे तो इसके साइड इफेक्ट होंगे। मैं अपने वैज्ञानिकों की तरफ से आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि इसका न कोई साइड इफेक्ट है न कोई आफ्टर इफेक्ट है। बेधड़क होकर सभी को वैक्सीन लगानी चाहिए:  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,लखनऊ में



 दिल्ली सरकार ने बताया,'' COVID19 टीकाकरण के पहले दिन दिल्ली में टीकाकरण के बाद 51 मामलों में मामूली प्रतिकूल घटनाएं हुईं और एक मामले में गंभीर तौर पर प्रतिकूल स्थिति देखी गई| 



-पूरी दुनिया में कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीनेशन की जो प्रक्रिया चलने वाली है उसमें मोदी जी के नेतृत्व में भारत ही विश्व का नेतृत्व करे, इस प्रकार की स्थिति अगले 2-3 महीनों में हमें देखने को मिलेगी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बैंगलोर में



-उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के एक अधिकारी ने कहा कि एनडीएमसी के चरक पालिका हॉस्पिटल के कोविड वैक्सीन सेंटर में  वैक्सीन लेने वाले दो स्वास्थ्यकर्मियों में मामूली तौर पर शारीरिक दुष्प्रभाव नजर आए| उन्हें सीने में थोड़ी सी जकड़न महसूस हुई|उन्हें स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा निगरानी में रखा गया था, जब उन्हें सामान्य महसूस हुआ तो 30 मिनट के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई|





भारत जैसे विशाल देश में दुनिया का सबसे बड़ा अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी ने शुरू किया है, मैं तो उन्हें देवदूत के रूप में मानता हूं। मैं आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गया। बहुत अच्छी व्यवस्था है: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वैक्सीनेशन ड्राइव पर




छत्तीसगढ़: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने रायपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया, "यहां अच्छी तैयारी की गई है। जो व्यवस्था इन्होंने बना रखी है, वो पूरी तरह से संतोषजनक है। कार्य सही गति से चल रहा है।"



टीकाकरण अभियान का पहला दिन सफल रहा। अब तक टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है: स्वास्थ्य मंत्रालय



आज देश में 3351 सत्र में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम किया गया। वैक्सीनेशन ड्राइव में 2 तरह के वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। COVISHIELD सभी राज्यों को दिया गया है। COVAXIN को 12 राज्यों को दिया है| आज शाम 5:30 बजे तक पूरे देश में 1,65,714 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया था: स्वास्थ्य मंत्रालय





वैक्सीनेशन निश्चित रूप से हम सब के लिए कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक संजीवनी के रूप में प्रस्तुत की गई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के कदम और तेजी से आगे बढ़ेंगे ये हमें निश्चित नजर आता है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन





Covid-19 टीकाकरण अभियान शनिवार को पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ, जिसके तहत निजी अस्पताल की एक डॉक्टर को सबसे पहले टीका लगाया गया, जबकि श्रम राज्य मंत्री निर्मल माजी को कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में Covishield Vaccine दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।



-कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 20 जवानों के एक समूह ने शनिवार को देश भर में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुरुआती तीन लाख लोगों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।  जवान देशभर में तैनात स्वास्थकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की उस श्रेणी में शामिल हुए, जिन्हें शुरुआती चरण में वैक्सीन की पहली खुराक दी गई|




-तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री इटला राजेंदर ने शनिवार को कोविड वैक्सीन पहले नहीं लगवाने का फैसला लिया। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेताओं से पहले स्वास्थ्यकर्मियों को प्राथमिकता दिए जाने की अपील का असर माना जा रहा है



-केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने शनिवार को कहा कि जिन्हें टीका लगाया जा रहा है, उनके रिश्तेदार और दोस्तों को टीकाकरण कक्ष में भीड़ लगाने की बजाए कक्ष के बाहर उन्हें एक फूल के साथ शुभकामनाएं देनी चाहिए।



-भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्सरिंग ने शनिवार को भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।



-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने शनिवार को कहा कि वह भी कोरोनावायरस के खिलाफ टीका लगवाएंगे।



-उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा शनिवार को कैलाश अस्पताल में एक चिकित्सक के रूप में कोविड वैक्सीन लेने वाले पहले जनप्रतिनिधि बन गए हैं।




आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को विजयवाड़ा में सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच) में व्यक्तिगत रूप से कोरोनावायरस टीकाकरण अभियान का जायजा लिया



प्रधानमंत्री मोदी जी पर देश को भरोसा है। प्रधानमंत्री जी ने कोविड काल के संकट में जिस प्रकार 20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत का पैकेज दिया है। इससे पूरे देश में एक नया आत्मविश्वास खड़ा हो रहा है: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रांची में




दुनिया के दूसरे देशों को भी जहां जरूरत होगी, हम वैक्सीन का निर्यात भी करेंगे। भारत सिर्फ अपनी चिंता करने वाला देश नहीं है। पूरा देश एक परिवार है 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश हमारे देश ने दिया है : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 



आज वैक्सीनेशन की शुरूआत पूरे देश में हुई है। जिन लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है, उसकी सफलता को देखकर स्वाभाविक है कि लोग वैक्सीनेशन कराएंगे। हमारे देश के वैज्ञानिक 4 और वैक्सीन लगभग तैयार कर चुके हैं: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लखनऊ में



एक साल से ज्यादा समय से हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। विश्व में बहुत से लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में अगर कोरोना के खिलाफ सबसे सफल जंग कहीं लड़ी गई है तो वो भारत के अंदर लड़ी गई है|आज वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो गया है। विश्व में कोविड से सबसे कम प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं और सबसे ज्यादा लोग ठीक होकर अपने परिवार के पास लौटे हैं : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह




-बिहार में शनिवार से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में टीकाकरण की शुरूआत की गई, जहां पहला टीका सफाईकर्मी रामबाबू को लगाया गया।मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आईजीआईएमएस के सफाईकर्मी रामबाबू को पहला टीका लगाया गया। इसके बाद एंबुलेंस चालक अमित कुमार, लैब टेकनिशियन सोनू पंडित, डॉ़ सनंत कुमार एवं करनवीर सिंह राठौर को भी टीका लगाया गया। 




-उत्तर प्रदेश में कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण का महाभियान शुरू हो गया है। केजीएमयू के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के कनिष्ठ सहायक अमर बहादुर को पहला कोरोना टीका लगाया गया।



-चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 20 साल के पार्ट-टाइम सफाईकर्मी को शहर का पहला कोविड-19 वैक्सीन दिया गया है।



पंजाब: लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है।



देशभर में जगह-जगह वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। मेरी सबसे अनुरोध है कि वैक्सीनेशन रूम में न जाएं। वैक्सीनेशन के बाद बाहर आने पर जैसे हमने गुलाब का फूल दिया वैसा एक फूल देकर वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति का स्वागत करें : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर




मुझे खुशी है कि सरकार ने वैक्सीन का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। अब वैक्सीन आ गई है। सवाल ये है कि यह गरीबों तक कब पहुंचेगी और गरीबों को मुफ्त में देंगे कि नहीं देंगे। हम अपनी सरकार से जानना चाहते हैं कि इनका कार्यक्रम क्या है, सभी लोगों को कब तक वैक्सीन लग जाएगी| मैं सरकार से यह जानना चाहता हूं कि क्या आपके स्टाफ, डॉक्टर्स और टेक्निकल लोगों को ट्रेनिंग दे दी गई है। जहां वैक्सीन लगनी है क्या वहां पर्याप्त फंड पहुंचा दिए गए हैं। पता लगा है कि जहां केंद्र बनाए गए हैं वहां अभी तक फंड नहीं पहुंचाया गया है: अखिलेश यादव, SP




पणजी: गोवा मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीनेशन के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहे। गोवा CM ने बताया, "आज गोवा मेडिकल कॉलेज में 100 लोगों को वैक्सीनेशन दिया जाएगा। इसी तरह गोवा में 7 और जगह वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है।"




झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में कोविड वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "एक लंबे वैश्विक महामारी के दौर में देश को कोरोना की वैक्सीन मिल ही गई। आज हमारे राज्य में भी वैक्सीन प्राप्त हुई है। हमने टीकाकरण की शुरूआत रांची के सदर अस्पताल से की है।



पूरा टेस्ट करके ही उसे मंजूरी दी गई है। सारी दुनिया में अगर सबसे अच्छी वैक्सीन तैयार की गई है तो भारत में की गई है: वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी



पंजाब: मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली के सिविल अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन का जायज़ा लिया।



167 बूथ पर वैक्सीन लगाई जाएगी। लोगों के अंदर बहुत उत्साह है, आपको मैं विश्वास दिलाता हूं जिस प्रकार से हमने कोरोना का मुकाबला किया उसी ढंग से वैक्सीन का काम भी अच्छे ढंग से पूरा होगा। घबराने की कोई जरूरत नहीं है: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत




हम लोगों के लिए खुशी की बात है कि वैक्सीनेशन का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। हमने 2 स्वदेशी वैक्सीन बना ली हैं और 4 वैक्सीन और आने वाली हैं। ये वैक्सीन केवल भारतवासियों को ही नहीं लगाई जाएंगी बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी जल्दी ही निर्यात की जाएंगी: लखनऊ में रक्षा मंत्री




दिल्लीः स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहे कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का जायज़ा लिया। राजधानी दिल्ली में आज कुल 81 साइट पर वैक्सीनेशन चल रहा है।




दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन का जायज़ा लिया।




उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा, "भारत ने दुनिया की सबसे सफल वैक्सीन बनाई है, आज बलरामपुर अस्पताल में कुल 102 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी। अब तक 15 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।" इसमें वह लोग भी हैं जिन्हें आधा घंटा से अधिक समय हो चुका है, उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है| आपदाकाल में हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स सहित समाज के विभिन्न स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका रही है|




कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर हमने पहले ही प्रदेश में तीन चरणों में सफलतापूर्वक ड्राई रन संचालित किए हैं। मैंने सभी चरणों में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखा था| वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए हमने उत्तर प्रदेश में पूरी तैयारी की है। प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर्स को जोड़ा गया है। 28 दिन के बाद इन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जाएगा: :UP CM योगी आदित्यनाथ



आज का दिन समस्त देशवासियों के लिए नए उत्साह और उमंग का दिन है। पूरी दुनिया पिछले 10 महीने से जिस वैश्विक महामारी से त्रस्त है, आज उस पर अंतिम प्रहार करने के लिए वैक्सीनेशन कार्य शुरू हुआ है:UP CM योगी आदित्यनाथ



मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मुझे वैक्सीन लगी। मैं उम्मीद करता हूं कि जब लोगों की वैक्सीन लगवाने की बारी आए तो ज़्यादा से ज़्यादा लोग आगे आएं ताकि हम मृत्यु दर को कम कर सकें और संक्रमण को फैलने से रोक पाएंः एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया




उत्तराखंडः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में देहरादून के राजकीय दून मेडिकल काॅलेज में कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तराखंड में टीकाकरण की 33 सेशन साइट हैं और पहले चरण में हमारे 50,000 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगेगी।




मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है, वैक्सीन लगने से मुझे कोई झिझक नहीं होगी और मैं अपने देश की और सेवा करता रहूंगा। लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मेरे मन में जो डर था वो भी निकल गया। सबको वैक्सीन लगवानी चाहिए: एम्स में वैक्सीन लगवाने वाले पहले सफाई कर्मचारी मनीष कुमार,दिल्ली





केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की मौजूदगी में एम्स में एक सफाई कर्मचारी को कोरोना वायरस का पहला टीका लगाया गया।




कोरोना के खिलाफ लड़ाई पहले ही जीत के रास्ते पर है और वैक्सीन को संजीवनी की तरह याद रखा जाएगा। ये(वैक्सीनेशन) एक बहुत बड़ी एक्सरसाइज है और ये कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान हैः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन 



दिल्ली में आज से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। 81 केंद्रों पर यह वैक्सीनेशन एक साथ शुरू की गई है जिसमें ज़्यादातर अस्पताल हैं। एक केंद्र पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कुल मिलाकर आज 8100 लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन




जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में वैक्सीनेशन शुरू हुआ। COVID19  देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है और हर साइट पर 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।



जम्मू-कश्मीर: जम्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया, "यह ऐतिहासिक दिन है। उम्मीद है कि पहला चरण हम समय सीमा के भीतर पूरा कर लेंगे। जब दूसरा चरण शुरू होगा तो उसे भी पूरा करके स्वस्थ जम्मू-कश्मीर बनाएंगे।"



दिल्ली: बीजेपी नेता विजय गोयल ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में वैक्सीनेशन शुरू होने पर स्वास्थ्यकर्मियों को फूल देकर सम्मानित किया।



गुजरातः अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू हुआ, इस दौरान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे।




मुझे आज बहुत खुशी है, वैक्सीन COVID19 के खिलाफ जंग में संजीवनी का काम करेगी। भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने के निर्णायक दौर में पहुंच चुका हैःकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन




दिल्लीः एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस का टीका लगवाया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।



महाराष्ट्र: मुंबई के कॉपर अस्पताल में कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। 




दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की मौजूदगी में एम्स में कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू हुआ।




दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन एम्स पहुंचे, स्वास्थ्य मंत्री यहां पर कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।



झारखंड: देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के मद्देनज़र रांची के सदर अस्पताल को सजाया गया है। देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा और हर साइट पर 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।



महाराष्ट्र: आज से शुरू हो रहे कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए पुणे के औंध ज़िला अस्पताल में तैयारियां की गई हैं।



गुजरातः आज से शुरू हो रहे कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में जरूरी तैयारियां की गई हैं।



राजस्थान: आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए जयपुर के SMS अस्पताल में तैयारियां की गई हैं। देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।



महाराष्ट्रः देशभर में आज से कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है, इसको देखते हुए मुंबई के बीकेसी कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर को सजाया गया है। 




मध्य प्रदेश: देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के मद्देनज़र भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज को फूलों से सजाया गया है।  देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा और हर साइट पर 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।



कर्नाटकः देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए बेंगलौर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को सजाया गया है। 





उत्तर प्रदेश: आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए लखनऊ के  के.जी.एम.यू के कोविड टीकाकरण केंद्र में तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत....



दिल्लीः आज से शुरू हो रहे कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन के लिए राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में तैयारियां की गई हैं। राजधानी दिल्ली में आज कुल 81 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।



असम: देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के मद्देनज़र गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज को फूलों से सजाया गया है।  देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा और हर साइट पर 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 




दिल्लीः आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देखते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को सजाया गया है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज LNJP अस्पताल का दौरा करेंगे। LNJP अस्पताल के एमडी ने बताया, "वैक्सीन को लेकर हमारे डाॅक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी बहुत उत्साहित हैं।"





उत्तर प्रदेश: देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए वाराणसी के BHU अस्पताल में तैयारियां चल रही हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, "आज यहां लगभग 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हम कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर  25-25 के स्लॉट में लोगों को वैक्सीन लगाएंगे।"




पंजाबः देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में तैयारियां चल रही हैं।



तेलंगानाः देशभर में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम से पहले हैदराबाद के नामपल्ली इलाके के कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर को सजाया गया है। देश में आज 3,006 साइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10ः30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 3,006 साइट वर्चुअल रूप से जुड़ी रहेंगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।