मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिहार में अपराधी बेखौफ: वैशाली में वकील की गोली मारकर हत्या, कार की सीट पर बेल्ट से लटका मिला शव

वैशाली: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। वकील का शव कार के सीट बेल्ट के सा…

बिहार में अपराधी बेखौफ: वैशाली में वकील की गोली मारकर हत्या, कार की सीट पर बेल्ट से लटका मिला शव
बिहार में अपराधी बेखौफ: वैशाली में वकील की गोली मारकर हत्या, कार की सीट पर बेल्ट से लटका मिला शव | फ़ोटो: TVL News

वैशाली: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी।  वकील का शव कार के सीट बेल्ट के साथ मृत पाया गया| हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है| मामला महुआ थाना इलाके के चकुमर गांव स्थित ललवा चौर के पास का है। 



अपराधियों ने कार से जा रहे सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शिव रंजन झा उर्फ पप्पू झा की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई| अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद अधिवक्ता का शव कार की सीट बेल्ट के साथ लटका हुआ पाया गया| वहीं, अपराधियों की गोली से कार का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया|



घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई|  ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कारण का खुलासा नहीं हो सका है| गाड़ी में मृतक शख्स की पहचान वकील शिवरंजन झा उर्फ पप्पू झा के रूप में की गई। डेड बॉडी को देखने पर पता चला कि दाहिने तरफ सिर में सटा कर गोली मारी गई है। वहीं पास में ही वकील की लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी थी। साथ ही कुछ कागजात भी बिखरे हुए थे।




वकील के पास उनका मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल हाजीपुर भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।