मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चक्रवाती तूफान 'मैंडूस': चेन्नई में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें, चेन्नई एयरपोर्ट से एक दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' का असर चेन्नई में दिखने लगा है। चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' के प्रभाव से नागपट्टिनम त्रिची में तेज़ हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही है…

चक्रवाती तूफान 'मैंडूस': चेन्नई में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें, चेन्नई एयरपोर्ट से एक दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द
चक्रवाती तूफान 'मैंडूस': चेन्नई में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें, चेन्नई एयरपोर्ट से एक दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' का असर चेन्नई में दिखने लगा है। चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' के प्रभाव से नागपट्टिनम त्रिची में तेज़ हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।शुक्रवार को चेन्नई में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है| खराब मौसम के कारण 9 दिसंबर को चेन्नई हवाई अड्डे पर एक दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द की गईं|



चक्रवाती तूफान 'मैंडूस'के उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर आधी रात के आसपास टकराएगी। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, वेल्लोर, रानीपेट्टई और कांचीपुरम सहित 12 जिलों में आज स्कूल और कॉलेज बंद हैं। राज्य के उत्तरी हिस्से में कल रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। चेन्नई में सुबह साढ़े पांच बजे तक 52.5 मिमी बारिश हुई।



IMD के अनुसार,चक्रवाती तूफान मैंडस कमजोर होकर उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को आज की मध्यरात्रि से 10 दिसंबर के शुरुआती घंटों में पार करेगा|



संदीप कुमार (सब इंस्पेक्टर और NDRF कमांडर) ने बताया, "चक्रवात मैंडूस से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं, हमारे पास सभी उपकरण हैं। मेरे टीम के 2 सब इंस्पेक्टर और 24 जवान यहां मौजूद हैं।"



चक्रवात मंडौस के मामल्लापुरम के आसपास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। आज आधी रात या कल सुबह 65-75 किमी से लेकर 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है|



चक्रवात पर क्षेत्रीय मेट्रोलॉजी केंद्र के मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने बताया,''हवा की गति लगभग 14 किमी प्रति घंटे है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है। बारिश और तेज़ हवाएं जारी रहेंगी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।