नई दिल्ली: गुजरात में दो दशक के सबसे भयंकर तूफान चक्रवात ताउते ने सोमवार रात को दस्तक दी| बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात तट के पास पहुंच गया है| गुजरात तट पर लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हुई और यह अगले 2 घंटों तक जारी रहेगी | भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि तूफान गुजरात के तटों से टकराया है और करीब 4 घंटों तक इसका सबसे भीषण असर देखने को मिलेगा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि,''गुजरात तट पर लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हुई और यह अगले 2 घंटों तक जारी रहेगी| स्थिति को देखते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। उधर,'गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी CycloneTauktae की स्थिति जानने के लिए गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल रूम पहुंचे और कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तटीय जिलों समेत राज्य की स्थिति की समीक्षा की।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अरब सागर के तटीय इलाकों में आए चक्रवात ताउते के चलते मध्यप्रदेश के 13 जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, आईएमडी ने प्रदेश के नौ संभागों में आगामी 24 घंटों में गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चलने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
भारतीय रेलवे ने कहा है कि ताउते के मजबूत होकर ‘विकराल चक्रवाती तूफान’ का रूप धरने के मद्देनजर उसके आपात मोचन दल और वाहन बिल्कुल चौकस हैं। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जोन और संभागीय नियंत्रण कक्ष स्थिति पर नजर रख रहे हैं और वे निरंतर दक्षिण रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, कोंकण रेलवे, मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे के सभी सभी स्टेशनों के संपर्क में हैं। उसने कहा कि रेलवे संभाग एवं जोन निगरानी एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति में योजना बनाने के लिए लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। बयान में कहा गया है, ‘दुर्घटना राहत ट्रेनें, चिकित्सा राहत वाहन और टावर वैगन जैसे रेलवे के सभी आपात मोचन तंत्र को किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत उपयोग के लिए बिल्कुल तैयार रखा गया है। स्टोन डस्ट, बोल्डर आदि वस्तुओं का भी भंडार भी किसी टूट-फूट की स्थिति के लिए तैयार रखा गया है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों तथा दमन और दीव के उपराज्यपाल को CycloneTaukte की तैयारी और प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए फोन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चक्रवात तौकते से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा नागरिक अधिकारियों को प्रदान की जा रही तैयारियों और सहायता की समीक्षा बैठक की।
10 बजे तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट: ताउते तूफान को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को बंद रखने का समय एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार अब मुंबई एयरपोर्ट रात 10 बजे तक बंद रहेगा। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठ???करे ने कहा कि तफान के चलते छह लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं। चार जानवर भी मारे गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।
महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में छह लोगों की मौत: महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई वहीं तीन नाविक लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई, उनमें से तीन रायगढ़, एक सिंधुदुर्ग औक दो लोगों की मौत नवी मुंबई व उल्हासनगर में उन पर पेड़ गिर जाने से हो गई। एक सरकारी बयान के अनुसार सिंधुदुर्ग जिले में आनंदवाड़ी हार्बर पर खड़ीं दो नौकाएं डूब गईं। दोनों नौकाओं पर सात लोग सवार थे।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोमवार को बताया कि,'' CycloneTauktae की वजह से 6 लोगों की मुत्यु हो गई और 9 घायल हुए हैं। 4 जानवरों की भी मौत हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नुकसान का आकलन किया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए|
कोंकण में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ:महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ताउते के कारण राज्य के कोंकण क्षेत्र के किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। तूफान की वजह से हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक ने कहा कि मुंबई में भारी बारिश के कारण कोविड-19 के 193 मरीजों को बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में बनाए गए अस्थायी केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।
गुजरात के 14 जिलों में अलर्ट: ताउते तूफान को देखते हुए गुजरात के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि गुजरात सरकार अब तक उन विभिन्न जिलों में तटीय क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज चुकी है, जहां चक्रवाती तूफान से नुकसान की आशंका है। विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुल 44 टीमों को पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
कर्नाटक में 121 गांव प्रभावित, छह लोगों की मौत: कर्नाटक में चक्रवात ताउते की वजह से प्रभावित तटीय और मलनाड जिले में अब तक छह लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से स्थिति को लेकर जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आज सुबह तक 121 गांव और तालुका चक्रवात से प्रभावित हैं। बयान में बताया गया कि 547 लोगों को अब तक उनके संबंधित स्थानों से निकाला गया है और चक्रवात से लोगों को बचाने के लिए यहां खोले गए 13 राहत शिविरों में 290 लोग शरण लिए हुए हैं।
नागरिकों से गुजारिश है कि तूफान की वजह से हवा बहुत तेज रहेगी और तेज बारिश भी होने वाली है। ज़िले में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक हाई अलर्ट है। जिनके कच्चे मकान हैं वे पक्के मकान या ज़िला परिषद के स्कूल में जाएं। घर से बाहर न जाएं: पालघर के ज़िलाधिकारी, महाराष्ट
पीएम मोदी ने सीएम विजय रूपाणी से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान TauktaeCyclone से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों पर चर्चा की। पीएम ने केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर तरह की मदद के लिए अपनी तत्परता भी व्यक्त की: गुजरात सीएमओ