मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मैं हर रोज गोमूत्र पीती हूं इसलिए मुझे नहीं हुआ कोरोना': बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का दावा

भोपाल: बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि गोमूत्र कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में कारगर है। उन्होंने भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे हर रोज गोमूत्र का अर्क लेती…

मैं हर रोज गोमूत्र पीती हूं इसलिए मुझे नहीं हुआ कोरोना': बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का दावा
मैं हर रोज गोमूत्र पीती हूं इसलिए मुझे नहीं हुआ कोरोना': बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का दावा | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि गोमूत्र कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में कारगर है। उन्होंने भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे हर रोज गोमूत्र का अर्क लेती हैं। यही कारण है कि अब तक वह इस संक्रमण से बची हुई हैं और इसके चलते उन्हें आगे भी संक्रमण नहीं होगा। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि गोमूत्र से कोरोना से संक्रमित फेफड़ों का इलाज किया जा सकता |



बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि देसी गाय का गोमूत्र अगर हम लेते हैं तो उससे हमारे फेफड़ों का इंफ़ेक्शन दूर होता है। मैं बहुत तक़लीफ़ में हूं लेकिन मैं प्रतिदिन गोमूत्र लेती हूं इसलिए मुझे कोरोना के लिए कोई औषधि नहीं लेनी पड़ रही है और न मैं कोरोनाग्रस्त हूं।




साध्वी प्रज्ञा ने दावा किया कि देसी गाय के गोमूत्र का अर्क लेने से फेफड़ों का संक्रमण खत्म होता है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत तकलीफ में हूं, लेकिन हर रोज गौ-मूत्र की अर्क पीती हूं, इसलिए अभी मुझे कोरोना के लिए कोई दवाई नहीं लेनी पड़ी है। उन्होंने कहा, न ही कोरोना ग्रस्त हूं और न ही ऐसा ईश्वर करेगा, क्योंकि मैं गोमूत्र को औषधि के रूप में उपयोग कर रही हूं।



साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि देसी गाय का गोमूत्र ही उपयोगी होता है। जंगल में चरने वाली गाय का मूत्र ही दवाई का काम करता है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र को साफ कपड़े से कम से कम 16 बार छानना होता है तब यह एसिड की तरह काम करता है। इससे पेट पूरी तरह साफ हो जाता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।