मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

DCGI ने 2-18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिये COVAXIN के दूसरे/तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तबाही जारी है। इस बीच, महामारी की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिसमें सबसे अधिक बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए…

DCGI ने 2-18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिये COVAXIN के दूसरे/तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को दी मंजूरी
DCGI ने 2-18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिये COVAXIN के दूसरे/तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को दी मंजूरी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तबाही जारी है। इस बीच, महामारी की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिसमें सबसे अधिक बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। औषधियों पर देश की नियामक संस्था ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (सीसीजीआई) ने 2 से 18 आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक की कोविड वैक्सीन के दूसरे/तीसरे चरण के लिए ट्रायल की मंजूरी दे दी। इसके बाद अब भारत बायोटेक 525 बच्चों पर यह ट्रायल करेगी।



ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 2-18 आयु वर्ग में COVAXIN के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दिया है।  कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक 525 स्वस्थ स्वयंसेवकों पर ट्रायल करेगा। बता दें कि मंगलवार को ही एक विशेषज्ञ समिति ने बच्चों में कोविड वैक्सीन का ट्रायल किए जाने की सिफारिश की थी|




ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सजग पड़ताल के बाद विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशें मान ली हैं और दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिये कोवैक्सीन के दूसरे/तीसरे चरण के परीक्षण को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक लिमिटेड को 12 मई, 2021 को प्रदान की गई।




मेसर्स भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड, हैदराबाद (बीबीआईएल) ने दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के ल??गों पर कोवैक्सीन के दूसरे/तीसरे चरण के परीक्षण का प्रस्ताव दिया था। यह परीक्षण 525 स्वस्थ स्वयंसेवियों पर किया जायेगा।




 परीक्षण के दौरान वैक्सीन मांसपेशियों के जरिये (इंट्रामस्कुलर) दी जायेगी। स्वयंसेवियों को दो खुराक दी जायेंगी। दूसरी खुराक, पहली खुराक के 28वें दिन पर दी जायेगी।  इस प्रस्ताव पर तेज अमल करते हुये प्रस्ताव को 11 मई, 2021 को विशेषज्ञ समिति को भेज दिया गया था। समिति ने विस्तृत विमर्श करने के बाद कतिपय शर्तों के साथ प्रस्तावित दूसरे/तीसरे चरण के परीक्षण को अनुमति देने की सिफारिश कर दी थी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।