मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जब से राम रहीम के खिलाफ आवाज़ उठाई, उसके अनुयाई कह रहे हैं बाबा से बचकर रहियो: स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा,''जब से राम रहीम के खिलाफ आवाज़ उठाई है उसके अनुयाई कह रहे हैं बाबा से बचकर रहियो.,'मेरा जवाब सुन लो - मेरी रक्षा भगवान करेंगे, ऐसी धमकियो…

जब से राम रहीम के खिलाफ आवाज़ उठाई, उसके अनुयाई कह रहे हैं बाबा से बचकर रहियो: स्वाति मालीवाल
जब से राम रहीम के खिलाफ आवाज़ उठाई, उसके अनुयाई कह रहे हैं बाबा से बचकर रहियो: स्वाति मालीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा,''जब से राम रहीम के खिलाफ आवाज़ उठाई है उसके अनुयाई कह रहे हैं बाबा से बचकर रहियो.,'मेरा जवाब सुन लो - मेरी रक्षा भगवान करेंगे, ऐसी धमकियों से मैं नहीं डरती, सच की आवाज़ उठाती रहूंगी, हिम्मत है तो सामने से आकर गोली मारो....



दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आज शनिवार को (29 अक्टूबर, 2022 को)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई पैरोल और बिलकिस बानो के बलात्कारियों की रिहाई के संदर्भ में छूट और पैरोल पर प्रतिबंध लगाने और इस विषय में कड़े कानून बनाने की मांग की है| 



हाल ही में' 'बलात्कार और मर्डर'' की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है, जिस पर स्वाती मालीवाल ने आपत्ति जताई है|



डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा,''बिलक़िस बानो के बलात्कारियों और राम रहीम का आज़ाद घूमना देश की हर निर्भया के हौसले पर चोट है…! माननीय प्रधानमंत्री जी से अपील है की क़ानून सख़्त करें और इन रेपिस्ट को जेल पहुँचाएँ|



इससे पहले डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा है,''कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को रेप और हत्या के जुर्म में उम्रक़ैद की सज़ा दी है। क्यों ऐसे खतरनाक शख्स को बार बार पैरोल दी जा रही है? वो पैरोल में प्रवचन और गाने बनाता है और हरियाणा सरकार के कुछ नेता ताली बजाते हैं, ‘भक्ति’ में लीन है! हरियाणा सरकार तुरन्त गुरमीत की पैरोल ख़तम करे!



बलात्कारी और हत्यारा है गुरमीत राम रहीम, पैरोल कैंसिल कर भेजा जाए जेल: डीसीडब्ल्यू ने हरियाणा सरकार से की अपील 


दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने 26 अक्टूबर, 2022 को कहा था,''गुरमीत राम रहीन एक बलात्कारी और हत्यारा है। हरियाणा सरकार का जब मन करता है वे उसे पैरोल पर छोड़ देते हैं। इस बार राम रहीम पैरोल पर रह कर जगह-जगह सतसंग कर रहा है और इस सतसंग में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष और मेयर शामिल हो रहे हैं| गुरमीत राम रहीम अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है। हरियाणा सरकार से मेरी अपील है कि तुरंत इसकी पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।