मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुशीनगर: साइबर क्राइम गैंग का 25 हजार का इनामी अपराधी साथी के साथ गिरफ्तार, 103200 रुपये नगद बरामद

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दो साइबर अपराधियों को नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। साइबर सेल, स्वाट एवं थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर अपराध कारित करने व कराने…

कुशीनगर: साइबर क्राइम गैंग का 25 हजार का इनामी अपराधी साथी के साथ गिरफ्तार, 103200 रुपये नगद बरामद
कुशीनगर: साइबर क्राइम गैंग का 25 हजार का इनामी अपराधी साथी के साथ गिरफ्तार, 103200 रुपये नगद बरामद | फ़ोटो: TVL News

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में  दो साइबर अपराधियों को नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। साइबर सेल, स्वाट एवं थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर अपराध कारित करने व कराने का गैंग चलाने वाले दो अपराधियों - विजय कुशवाहा पुत्र सुरेश चन्द्र कुशवाहा (25000/ रुपये का इनामिया) और तनवीर आलम उर्फ अमन पुत्र नौसाद अली को गिरफ्तार किया।



साइबर अपराधियों के पास से अपराध में प्रयुक्त 2 लैपट़ाप , 1 पल्सर मोटरसाइकिल,  अपराध से कमाए गए एक लाख तीन हज़ार दो सौ रुपये (103200 रुपये) नगद साथ में साइबर अपराध कारित करने हेतु, 16 ए0टी0एम0 कार्ड, 13 आधार कार्ड,  06 सिम कार्ड , 05 मोबाइल फोन, 01 पैन कार्ड,अवैध शस्त्र बरामद किए गए।



पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वर्तमान में हमलोग कम्पनियों से फर्जी मोबाइल नंबर ले करके यूपीआई बनाकर इंस्टेंट लोनिंग का पैसा तमकुहीराज के ही रहने वाली महिलाओं के खातों में ट्रासंफर कराकर निकाल लेते है।  



पूछताछ में यह भी बताया कि दिनांक 31.07.2022 को हमारे गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार हो गये थे और हम लोग गिरफ्तारी के डर से साइबर अपराध का तरीका बदल दिया|  जबकि हम लोग पूर्व में गरीब व भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर व लालच देकर धोखा धड़ी से बैंक में उनका खाता खुलवाकर फर्जी सिम कार्ड को उन खातों में लिंक कराकर विभिन्न मोबाइलों में उनका कण्ट्रोल लेकर उक्त खातों को साइबर हैकरों को बेच देते थे तथा ऐसे खातों के एटीएम कार्ड व पासबुक अपने पास रखते थे जिसके एवज में साइबर हैकर हम लोगों को अच्छा पैसा दिया जाता था ।


इसके अलावा एटीएम से पैसा निकालने आये भोले-भाले लोगो का एटीएम पिन देखकर लोगों को अपनी बातों में उलझाकर एटीएम बदल कर उनके खातों से सारा पैसा निकाल लेते है |




गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः

1.विजय कुशवाहा पुत्र सुरेश चन्द्र कुशवाहा सा0 दिवलिया मनिया छपरा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर (25000/ रुपये का इनामिया)

 2.तनवीर आलम उर्फ अमन पुत्र नौसाद अली साकिन तमकुहीराज गुदरी टोला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।