Batla House Encounter Case: कोर्ट ने बटला हाउस एनकाउंटर मामले में आरिज़ खान को ठहराया दोषी, वकील ने कहा- HC में दूंगा चुनौती
Batla House Encounter Case: राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित बटला हाउस एनकाउंटर केस में आरोपी आरिज़ खान को दोषी ठहराया गया है| दिल्ली की साकेत कोर्ट कोर्ट ने बटला हाउस एनकाउंटर मामले में आरिज़ खान को दोषी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Batla House Encounter Case: कोर्ट ने बटला हाउस एनकाउंटर मामले में आरिज़ खान को ठहराया दोषी, वकील ने कहा- HC में दूंगा चुनौती | फ़ोटो: TVL News
Batla House Encounter Case: राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित बटला हाउस एनकाउंटर केस में आरोपी आरिज़ खान को दोषी ठहराया गया है| दिल्ली की साकेत कोर्ट कोर्ट ने बटला हाउस एनकाउंटर मामले में आरिज़ खान को दोषी ठहराया| अभियोजन पक्ष ने मामले को सफलतापूर्वक साबित कर दिया है| आरोपी आरिज़ खान की सजा पर फैसला 15 मार्च को आएगा|
फैसले के बाद आरोपी आरिज़ खान के वकील ने कहा,''संपूर्ण सामग्री संदेह से मुक्त नहीं थी, अभियोजन की कहानी में कई holes हैं लेकिन अदालत ने मेरे मुवक्किल को दोषी ठहराते हुए फैसला सुनाया है और एक को अदालत के सामने झुकना पड़ा है। हालाँकि, मैं इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देने जा रहा हूँ क्योंकि मुझे उम्मीद है कि एक दिन न्याय होगा|
आरिज खान को दिल्ली पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरिज खान को आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307 के तहत दोषी करार दिया है। 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर केस के बाद से ही आरिज फरार था और 2018 में नेपाल से गिरफ्तार किया गया। आतंकी आरिज खान को बाटला हाउस एनकाउंटर में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की हत्या के लिए दोषी बनाया गया है। वहीं पुलिसकर्मी बलवंत सिंह-राजवीर को जान से मारने की कोशिश भी आरिज ने की थी।
अदालन आरिज को दोषी करार देते हुए जांच अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो आरिज के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी लेकर अदालत को बताएं। इसी के बाद कोर्ट यह तय करेगी कि उसके परिवार से कितनी राशि वसूल की जा सकती है।खबरों के मुताबिक आरिज़ खान उर्फ जुनैद मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है| 2008 के बाद से आरिज कभी भी आजमगढ़ वापस नहीं गया था|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।