गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी| गाज़ियाबाद के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने महिला सहित 5 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार किया है| तस्करों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये कीमत का 150 किलोग्राम गांजा, स्विफ्ट कार व एक मोटरसाइकिल (NXG स्पलेण्डर) बरामद।
पुलिस ने बताया,''आज यानी सोमवार को साजन कट चौकी क्षेत्र सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर से पुलिस टीम द्वारा 5 नफर अभियुक्तगण 1. परमार्थ पुत्र श्री शिव नरायण 2. सतीश पुत्र सुबेदार 3. रामबाबू शाह पुत्र विनोद 4. सुग्रीव ठाकुर पुत्र स्व0 मुन्नी 5. रेनू उर्फ रानी पत्नी सुग्रीव ठाकुर को गिरफ्तार किया गया| जिनके कब्जे से कुल 150 किया गांजा नाजायज व 03 अदद चाकु नाजायज एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार व एक मोटर साइकिल NXG स्पलेण्डर बरामद हुयी।पकडे गये अभियुक्तो के अनुसार बरामद गॉजे की बाजारू कीमत लगभग 40 लाख रूपये है।
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि,'' हम लोगों के द्वारा तेलागना राज्य से कम कीमत पर गाँजा लाकर दिल्ली एनसीआर में ऊंचे दामों पर सप्लाई का काम करते है। हम लोग गाँजा जिस गाडी में लाते है उस पर गलत नं0 प्लेट लगाकर रखते है एक राज्य से दूसरे राज्य में आते समय उस राज्य व जनपद का रजिस्ट्रेशन न० बदल लेते है जिससे बैंकिंग के दौरान पकड़े जाना का खतरा कम होता है। अपने साथ महिला को रखते है जिससे बैंकिंग के दौरान महिला रहने से परिवार का सदस्य बताकर आगे बढ़ने में आसानी होती है। पकड़े जाना का खतरा कम रहता है ।
गाँजा ट्रान्सपोटेशन करते समय हम लोग अपने चार पहिया वाहनों में पीछे वाले सीट और डिग्गी के नीचे और बीच में मोडिफाई कर जगह बनाकर गाँजा उसी में छिपाकर रखते हैं जिससे चैकिंग के दौरान डिग्गी व कार के अन्दर कोई पकड़ नहीं सकता है। एनसीआर क्षेत्र में गांजा पहुँच जाने के बाद हम लोग अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गांजा सप्लाई कर इससे बढ़ा लाभ अर्जित करते है। गिरोह के अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। बरामद चार पहिया वाहन जिस पर गलत रजिस्टेशन न0 लिखा है उसके मालिक की जानकारी की जा रही
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः
1. परमार्थ पुत्र शिव नरायण (निवासी मकान नंबर- गणेश वाटिका गोविन्दपुरम थाना मधुवन बापूधाम गाज़ियाबाद)
2. सतीश पुत्र सुबेदार (निवासी ग्राम नगोलापुर, थाना कोतवाली देहात जिला हरदोई)
3. रामबाबू शाह पुत्र विनोद शाह (निवासी ग्राम कुकरेहरा, थाना सरेया जिला मुजफ्फरपुर) हालनिवासी राजेश पाण्डेय का मकान, करीव (बिहार) डुडाहेडा विजयनगर ,गाजियावाद
4. सुग्रीव ठाकुर पुत्र स्व मुन्नी (निवासी बेउर, थाना सहतवार जिला बलिया) हालनिवासी शनि मन्दिर के पास डुडाहेडा विजयनगर गाजियाबाद
5. महिला रेनु पत्नी सुग्रीव ठाकुर (निवासी बेउर, धाना सहतवार जिला बलिया) हालनिवासी शनि मन्दिर के पास डुडाहेडा विजयनगर गाजियावाद
वर्ष 45