मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मनीष सिसोदिया ने एक दिन में बदले 4 मोबाइल', बड़े पैमाने पर नष्ट किए सबूत: दिल्ली शराब घोटाला में भाजपा का दावा

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि दिल्ली नई एक्साइ…

मनीष सिसोदिया ने एक दिन में बदले 4 मोबाइल', बड़े पैमाने पर नष्ट किए सबूत: दिल्ली शराब घोटाला में भाजपा का दावा
मनीष सिसोदिया ने एक दिन में बदले 4 मोबाइल', बड़े पैमाने पर नष्ट किए सबूत: दिल्ली शराब घोटाला में भाजपा का दावा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि दिल्ली नई एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई द्वारा FIR दर्ज करने के बाद ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक दिन में चार बार अपना मोबाइल हैंडसेट बदला। भाजपा ने सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद मनीष सिसोदिया ने बड़े पैमाने पर डिजिटल सबूत नष्ट किए|



शनिवार (तीन दिसंबर, 2022) को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा,''दिल्ली के आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़े पैमाने पर डिजिटल सबूतों को नष्ट किया| दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया समेत 36 आरोपियों के 170 मोबाइल फोन नष्ट कर दिए गए|



संबित पात्रा ने कहा,''मनीष सिसोदिया ने अपने खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के बाद एक दिन में 4 और 2-3 महीने में 14 हैंडसेट बदले। हो सकता है कि उसने डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, आप नेता विजय नायर, शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा और सनी मारवाह से सलाह ली हो।



भाजपा संबित पात्रा ने कहा,''दिल्ली की आबकारी नीति में मनीष सिसोदिया की बड़ी भूमिका है, वह सिर्फ गले तक नहीं बल्कि दिल्ली के शराब घोटाले में पूरी तरह से शामिल हैं| आम आदमी पार्टी के नेताओं को घूस मिला है। इससे संबंधित साक्ष्य नष्ट करने के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और मंत्री कैलाश गहलोत सहित इस मामले से जुड़े 36 लोगों ने 170 मोबाइल हैंडसेट बदले हैं।



बता दें कि,आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने 25 नवंबर 2022 को पहली चार्जशीट पेश कर दी है। शुक्रवार 25 नवंबर 2022 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश चार्जशीट में डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। इसी आधार पर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि सीबीआई ने सिसोदिया को क्‍लीन चिट दे दी है। केजरीवाल ने था कहा, 'सो कॉल्‍ड शराब घोटाले की चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। तो एक तरह से सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को क्‍लीन चिट दे दी।'



केजरीवाल ने कहा था कि एमसीडी चुनाव में हफ्ता भर बाकी है। अगर सिसोदिया के खिलाफ रत्तीभर भी सबूत मिलता तो खूब उछालते। सीएम ने कहा कि सीबीआई और ईडी ने 500 से ज्यादा जगह रेड मारी। उनकी (सिसोदिया) दीवार तोड़कर देखा गया कि कहीं कैश तो नहीं... गद्दे फाड़कर देखे गए... मनीष का बैंक लॉकर देखा गया। रिश्तेदार और गांव की जांच की मगर सबूत नहीं मिला।



दिल्ली शराब घोटाला: तेलंगाना के CM KCR की बेटी के कविता को CBI ने किया तलब 



पहली चार्जशीट में नाम में मनीष सिसोदिया ने कहा था कि,''ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि इनकी तमाम साज़िशों और झूठी FIRs के बाद भी ये मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा पा रहे. 800 अफ़सरों की टीम ने 500 जगह रेड कर जो चार्जशीट बनाई है उसमें मेरा नाम नहीं है. CBI और ED की चार्जशीट ने साबित कर दिया कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ.


चुनावी राज्यों में PM मोदी से पहले ED पहुंच जाती है: के कविता 


सिसोदिया ने कहा था कि,''BJP ने चार महीने से झूँठ फैला रखा है कि मैंने दिल्ली में 10 हज़ार करोड़ का शराब घोटाला कर दिया. मेरे ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी FIR कराकर मुझे accused no.1. कहलवाया और मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया. इनके हर बड़े नेता ने मुझे रोज़ाना TV पर बैठकर गालियाँ दीं. लेकिन …  सत्यमेव जयते



नई आबकारी नीति से दिल्ली के खजाने को 2300 करोड़ रुपये का चूना: दिल्ली शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार पर फिर हमलावर हुई बीजेपी



अमित शाह को तुरंत गिरफ्तार करो: तेलंगाना MLAs को 100 करोड़ ऑफर मामले में बोले सिसोदिया, 1075 करोड़ किसका है? इसकी जांच हो 


KCR की पार्टी के MLAs को खरीदने की कोशिश, रुपये - ठेके और पदों का दिया जा रहा लालच: तेलंगाना पुलिस का फार्महाउस पर छापा 


यह भी पढ़ेंसिसोदिया के आवास पर CBI ने की 14 घंटे छापेमारी: FIR में 15 लोगों के नाम, अनुचित लाभ का आरोप 


यह भी पढ़ेंED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां


दिल्ली शराब घोटाला: दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में 35 ठिकानों पर ED की रेड 


यह भी पढ़ें: कुछ शराब की दुकान मालिकों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए LG ने यू-टर्न लिया: AAP ने LG के ख़िलाफ़ CBI जांच की मांग 


मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड से बौखलाई AAP 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।