मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ में आरक्षण को 76 फीसदी तक बढ़ाने वाले विधेयक पर सोमवार तक हस्ताक्षर कर सकती हैं राज्यपाल अनुसुइया उइके

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1 दिसंबर को 76 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक पारित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है| राज्यपाल अन…

छत्तीसगढ़ में आरक्षण को 76 फीसदी तक बढ़ाने वाले विधेयक पर सोमवार तक हस्ताक्षर कर सकती हैं राज्यपाल अनुसुइया उइके
छत्तीसगढ़ में आरक्षण को 76 फीसदी तक बढ़ाने वाले विधेयक पर सोमवार तक हस्ताक्षर कर सकती हैं राज्यपाल अनुसुइया उइके | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1 दिसंबर को 76 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक पारित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है|  राज्यपाल अनुसुइया उइके सोमवार तक आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर कर सकती है| राज्यपाल के हस्ताक्षर करने के बाद विधेयक अधिनियम बन जाएंगे।



आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा,''मेरा सकारात्मक सहयोग मिलेगा। मैं शासन और विपक्ष के लोगों को SC, ST और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण को 58% से 76% तक बढ़ाने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं इस विधेयक पर सोमवार तक (हस्ताक्षर) कर दूंगी|



छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल यानी शुक्रवार को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने वाले दो नये विधेयक पारित हो गए है|  छत्तीसगढ़ विधानसभा ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) समुदायों के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाने वाले दो संशोधन विधेयक पारित किए। इसे राज्यपाल को भेजा गया है।


छत्तीसगढ़ सरकार ने ओबीसी, एससी/एसटी कोटा बढ़ाने के लिए पारित किया विधेयक


छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक और शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक पारित हुआ है। इन दोनों विधेयकों में आदिवासी वर्ग-ST को 32%, अनुसूचित जाति-SC को 13% और अन्य पिछड़ा वर्ग-OBC को 27% आरक्षण का अनुपात तय हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीबों को 4% आरक्षण देने का भी प्रस्ताव है। इसको मिलाकर छत्तीसगढ़ में 76% आरक्षण हो जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।