मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रामदेव के खिलाफ DMA की अर्ज़ी पर HC हुआ नाराज, कहा- फिज़ूल बहस से अच्छा है कोरोना के इलाज में समय लगाएं, रामदेव को भी नसीहत

नई दिल्ली: योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा एलोपैथी के खिलाफ बयानबाज़ी और आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल के मामले में हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि यह किसी की व्यक्तिगत राय है, इस मामले में कोर्ट में मुकदमा कर…

रामदेव के खिलाफ DMA की अर्ज़ी पर HC हुआ नाराज, कहा- फिज़ूल बहस से अच्छा है कोरोना के इलाज में समय लगाएं, रामदेव को भी नसीहत
रामदेव के खिलाफ DMA की अर्ज़ी पर HC हुआ नाराज, कहा- फिज़ूल बहस से अच्छा है कोरोना के इलाज में समय लगाएं, रामदेव को भी नसीहत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा एलोपैथी के खिलाफ बयानबाज़ी और आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल के मामले में हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि यह किसी की व्यक्तिगत राय है, इस मामले में कोर्ट में मुकदमा करने का क्या औचित्य है? इस बारे में आरोप लगाने वाली दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन को आज हाई कोर्ट ने फटकार लगाई. आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल के बारे में गलत प्रचार से रामदेव को रोकने के संबंध में डीएमए ने जो अर्ज़ी दायर की थी, उस पर सुनवाई करते हुए डीएमए को इस मामले में कोई पार्टी ही न मानते हुए कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि यह कोर्ट और मेडिकल फोर्स का समय बर्बाद करना ही है.




वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव के वकील को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने क्लाइंट से कहें कि वो कोरोनिल का प्रचार करें लेकिन भविष्य में एलोपैथी के बारे में इस प्रकार का कोई बयान न दें. रामदेव के वकील ने कहा कि वो एक सम्मानित व्यक्ति हैं. कोर्ट के आदेश का उनके क्लाइंट सम्मान करेंगे.



दिल्ली हाईकोर्ट में डीएमए की तरफ से कहा गया था कि स्वामी रामदेव के द्वारा दिए गए बयान से तमाम डॉक्टर आहत हुए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा, क्या एलोपैथी इतना कमज़ोर साइंस है कि किसी के बयान देने पर कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी जाए? एलोपैथी इतना कमज़ोर पेशा नहीं है. आप लोगों को कोर्ट का समय बर्बाद करने के बजाय महामारी का इलाज खोजने में समय लगाना चाहिए.



पतंजलि के कोरोनिल पर झूठी जानकारी देने से रोकने के लिए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के मुकदमे पर दिल्ली HC ने योग गुरु रामदेव को समन जारी किया| HC ने रामदेव के वकील से कहा कि वह 13 जुलाई को सुनवाई की अगली तारीख तक भड़काऊ बयान न दें।



 दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर था|  दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से बाबा रामदेव पर आरोप लगाए गए थे कि वह कोरोनिल को लेकर लोगों से झूठे वादे और बयानबाजी कर रहे हैं और कोरोना काल में लोगों के बीच में भ्रम पैदा कर रहे हैं| DMA कोरोनिल के भ्रामक दावे को रोकने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।