मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय से पत्रकार राजीव शर्मा को मिली जमानत, चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में हुए थे गिरफ़्तार

नई दिल्ली: चीन खूफिया को पैसे के बदले संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा को शुक्रवार जमानत मिल गई है|पुलिस ने राजीव शर्मा को सितंबर में गिरफ्तार किया था, लेकिन पट…

दिल्ली उच्च न्यायालय से पत्रकार राजीव शर्मा को मिली जमानत, चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में हुए थे गिरफ़्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय से पत्रकार राजीव शर्मा को मिली जमानत, चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में हुए थे गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: चीन खूफिया को पैसे के बदले संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा को शुक्रवार जमानत मिल गई है|पुलिस ने राजीव शर्मा को सितंबर में गिरफ्तार किया था, लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसके बाद राजीव शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था|


दिल्ली  उच्च न्यायालय ने फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा को जमानत दी। राजीव शर्मा को चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सरकारी गोपनीयता कानून के तहत गिरफ़्तार किया था।




दिल्ली पुलिस ने मामले में बताया था कि गिरफ्तार फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा सीमा पर भारतीय रणनीति और सैनिकों की तैनाती संबंधी संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर चीन के खुफिया विभाग को दे रहा था| दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया था कि शर्मा कुछ भारतीय मीडिया संगठनों के साथ-साथ चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार के लिए भी रक्षा मामलों पर लिखता था|




पुलिस ने दावा किया था कि चीनी खुफिया एजेंटों ने कथित तौर पर 2016 में उससे संपर्क किया था|शर्मा कुछ चीनी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में भी था|उन्होंने दावा किया कि फ्रीलांस पत्रकार को ‘गत डेढ़ साल में 40 लाख रुपये मिले| उसे प्रत्येक सूचना के बदले एक हजार अमेरिकी डॉलर (मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से करीब 73 हजार रुपये) मिलते थे|




 पुलिस ने फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा के साथ एक चीनी महिला और उसके नेपाली साथी को गिरफ्तार किया गया था| पुलिस ने दावा किया था कि वे ‘चीनी खुफिया एजेंसी’ को संवेदनशील सूचना देने के एवज में फ्रीलांसर पत्रकार राजीव शर्मा को बड़ी राशि का भुगतान कर रहे थे|उन्होंने बताया था कि बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक/संवेदनशील सामग्री बरामद की गई है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।