मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Congress Toolkit Case में दिल्ली पुलिस ने 31 मई को ट्विटर इंडिया के एमडी से की थी पूछताछ

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की एक वरिष्ठ टीम कांग्रेस टूलकिट मामले में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी से पूछताछ करने 31 मई को बेंगलुरु गई थी| सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेश…

Congress Toolkit Case में दिल्ली पुलिस ने 31 मई को ट्विटर इंडिया के एमडी से की थी पूछताछ
Congress Toolkit Case में दिल्ली पुलिस ने 31 मई को ट्विटर इंडिया के एमडी से की थी पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की एक वरिष्ठ टीम कांग्रेस टूलकिट मामले में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी से पूछताछ करने 31 मई को बेंगलुरु गई थी| सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक सीनियर टीम, कांग्रेस टूलकिट मामले में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) मनीष माहेश्वरी से पूछताछ करने के लिए 31 मई को बंगलूरू गई थी। कांग्रेस टूलकिट' केस में दिल्ली पुलिस ने ट्विटर इंडिया के हेड से 31 मई को पूछताछ की थी|





बता दें की भारतीय जनता पार्टी के संबित पात्रा के ट्वीट को ट्विटर ने मैन्युपुल्टेड मीडिया का टैग दिया था| दिल्ली पुलिस ने इसके पहले ट्विटर को 2 नोटिस जारी किए थे और पुलिस की टीम ट्विटर के गुरुग्राम और लाडो सराय के दफ्तर भी गई थी| इस मामले में पिछले महीने कांग्रेस के दो नेताओं-  राजीव गौड़ा और रोहन गुप्ता को स्पेशल सेल ने नोटिस भी भेजा था|




ट्विटर इंडिया के ऑफिस भी पहुंची थी दिल्ली पुलिस: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित तौर पर वायरल हुई कांग्रेस टूलकिट के केस के मामले में 25 मई को ट्विटर इंडिया को नोटिस भेजा था। नोटिस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटिव बताने पर स्पष्टीकरण मांगा था। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की दो टीम दिल्ली के लाडो सराय ओर गुरुग्राम में स्थित ट्विटर के कार्यालय भी पहुंची थी।




टूलकिट को लेकर BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटेड (हेर-फेर किया हुआ) टैग दे दिया था| इसको लेकर केंद्र सरकार ने ट्विटर से एतराज भी जताया था| सरकार ने कहा था कि क्योंकि यह मामला अभी जांच के अधीन है, लिहाजा उसे टैग दिया जाना सही नहीं है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।