नई दिल्ली: देश में में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है। कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते से लगातार कोरोना के नए केस एक लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 67,208 नए COVID-19 के केस सामने आए हैं|
बीते 24 घंटों में 1,03,570 लोग कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ हुए हैं| इसके साथ ही देश में अब कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 8,26,740 पर पहुंच गया है| देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है|
भारत में COVID19 के 67,208 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,00,313 हुई। 2,330 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,81,903 हो गई है। 1,03,570 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,84,91,670 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,26,740 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,63,961 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,55,19,251 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक,''भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|