मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली ओलंपिक पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने अपने माता-पिता के साथ आज शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी से स…

डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने राहुल गांधी से की मुलाकात
डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने राहुल गांधी से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली ओलंपिक पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने अपने माता-पिता के साथ आज शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी से संसद भवन के एलओपी कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान मनु के साथ उनका परिवार और उनके कोच जसपाल राणा भी मौजूद रहे। मनु भाकर को राहुल गांधी के साथ मिठाई बांटते हुए भी देखा गया।



कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया, “ आज नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi से पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ी @realmanubhaker ने मुलाकात की।


नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर (in english) लिखा,''मनु, आप एक सच्चे चैंपियन हैं! 

मुझे पूरा विश्वास है कि आप भारत को बार-बार गौरवान्वित करेंगी - आपके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए आपके और आपकी टीम को मेरी शुभकामनाएँ हैं।



22 साल की उम्र में मनु भाकर ने ग्रीष्मकालीन खेलों के एक ही संस्करण (पेरिस ओलंपिक 2024) में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। मनु भाकर ब्रिटिश-भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं, जिन्होंने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर बाधा दौड़ में दो रजत पदक जीते थे।



टोक्यो में पिस्टल की खराबी के कारण पोडियम से चूकने के बाद, भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदकों के साथ शानदार वापसी की। उन्होंने विमेंस 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 पॉइंट्स के साथ मेडल अपने नाम किया| इसके अलावा ,मनु ने शूटर सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में पदक जीते। इस जोड़ी ने साउथ कोरियाई टीम को 16-10 से हराया|


मनु भाकर ने 07 अगस्त 2024 को सोनिया गांधी से की थी मुलाकात 

राहुल गांधी से मिलने से पहले मनु भाकर ने अगस्त 07, 2024 को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10, जनपथ पर मुलाकात की थी।



कांग्रेस पार्टी ने सोनिया गांधी के साथ भाकर की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा, जिसमें उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता, दोनों में कांस्य पदक हासिल करने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रही हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।