मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Assembly Polls 2024: आंध्र प्रदेश - ओडिशा समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब-कहां पड़ेंगे वोट

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है| इस बार भी सात चरणों में मतदान कराये जाएंगे| वहीं रिजल्ट चार जून को घोषित किए जाएंगे| 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल…

Assembly Polls 2024: आंध्र प्रदेश - ओडिशा समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब-कहां पड़ेंगे वोट
Assembly Polls 2024: आंध्र प्रदेश - ओडिशा समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब-कहां पड़ेंगे वोट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है| इस बार भी सात चरणों में मतदान कराये जाएंगे| वहीं रिजल्ट चार जून को घोषित किए जाएंगे|  543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को  मतदान होगा|



चुनाव आयोग ने साथ ही चार राज्यों में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने का ऐलान किया है| पिछले लोकसभा चुनाव 2019, कार्यक्रम की घोषणा ECI द्वारा 10 मार्च को की गई थी| देश भर में सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी।



मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं..."



राजीव कुमार ने कहा, "आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।



अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।




60 सीटों वाला अरुणाचल प्रदेश, जिसका कार्यकाल 2 जून 2024 को खत्म हो जाएगा | अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 होगी और 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। 4 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। 




32 सीटों वाला सिक्किम, जहां 2 जून 2024 को कार्यकाल खत्म हो रहा है| सिक्किम विधानसभा के लिए एक ही चरण में सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सिक्किम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 और मतदान की तारीख 19 अप्रैल 2024 है। 4 जून 2024 को मतगणना होगी।



 दूसरा है 147 सीटों वाला ओडिशा, जिसका कार्यकाल 24 जून 2024 को खत्म हो रहा है. तीसरा राज्य है 60 सीटों वाला अरुणाचल प्रदेश, जिसका कार्यकाल 2 जून 2024 को खत्म हो जाएगा. 



आंध्र प्रदेश और में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा

आंध्र प्रदेश 147 सीटों वाला है, जिसका कार्यकाल 11 जून 2024 को खत्म हो रहा है। आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा । नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई 2024 को चुनाव होगा| 




आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई 2024 को राज्य विधानसभा के लिए मतदान होगा। वहीं 4 जून 2024 को चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा।



ओडिशा में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

147 सीटों वाला ओडिशा, जिसका कार्यकाल 24 जून 2024 को खत्म हो रहा है| ओडिशा में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 28 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई को पहले चरण के लिए मतदान होगा और दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।




ओडिशा में दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई 2024 है। दूसरे चरण के लिए मतदान 20 मई 2024 को होगा | 4 जून 2024 को मतों की गणना की जाएगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।