मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

PMC Bank धनशोधन मामले में ED ने संजय राउत की पत्नी को भेजा फ्रेश समन, अब 5 जनवरी को होगी पूछताछ

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय(Enforcement Directorate) ने पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को नया समन जारी किया| प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक घोटाला…

PMC Bank धनशोधन मामले में ED ने संजय राउत की पत्नी को भेजा फ्रेश समन, अब 5 जनवरी को होगी पूछताछ
PMC Bank धनशोधन मामले में ED ने संजय राउत की पत्नी को भेजा फ्रेश समन, अब 5 जनवरी को होगी पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय(Enforcement Directorate) ने पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को नया समन जारी किया| प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राऊत को 5 जनवरी को पेश होने के लिए नया समन जार?? किया|




पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुई| रविवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक घोटाला केस में वर्षा राउत को समन किया था और 29 दिंसबर यानी आज पेश होने के लिए कहा था| लेकिन शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा ने ED से 5 जनवरी तक का समय मांगा था।




जिसके बाद अब शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दूसरा समन भेज दिया है| ईडी ने एक नया समन जारी कर कहा है कि 5 जनवरी को ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए वर्षा राउत को आना होगा| ईडी की तरफ से कहा गया है कि,प्रवीण राउत और उनकी पत्नी से पीएमसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जा चुकी है|दोनों के बयान दर्ज हो चुके हैं| लेकिन इस मामले में अब वर्षा राउत का बयान भी दर्ज किया जाना है|




पत्नी वर्षा को मिले ED के नोटिस पर संजय राउत ने,''ये सब राजनीति से प्रेरित बताया था और कहा था,''10 साल पुराना एक केस ईडी ने निकाला है, हम मिडिल क्लास लोग हैं। मेरी पत्नी एक शिक्षिका हैं उसने अपने दोस्त से 10 साल पहले 50 लाख का कर्जा लिया था, इसमें ED और भाजपा को क्या तकलीफ है? संजय राउत ने कहा था,''मेरे पास एक साल से बीजेपी के परिवार से कुछ लोग आ रहे हैं, वो बार-बार मुझे ये कहने की कोशिश करते हैं कि ये सरकार हम किसी भी हालत में गिराने वाले हैं, हमारे पास केंद्र की सत्ता है, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है|



पत्नी वर्षा को मिले ED के नोटिस पर संजय राउत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था| राउत ने कहा था,शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,'ईडी भाजपा का कार्यालय बन गया है। भाजपा के कई नेता वहां आते-जाते रहते हैं। कानून से बढ़कर कुछ नहीं है, न मैं और ना आप। किसी भी कीमत पर हम ये सरकार चलाएंगे। मुझे धमकाने की कोशिश की गई लेकिन मैं उनका बाप हूं।'




संजय राउत ने कहा,''मुझसे पंगा मत लेना... मैं नंगा आदमी हूं, शिवसैनिक हूं। मेरे पास भाजपा की फ़ाइल है, अगर उसे निकाला तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा। मेरे पास 121 लोगों के नाम हैं, जल्द ही ईडी को दूँगा। इतने नाम हैं कि 5 साल ईडी को काम करना पड़ेगा। तब ईडी को पता चलेगा कि किससे पंगा लिया है|



 राउत ने कहा कि,''मेरे पास भाजपा की फ़ाइल है,अगर उसे निकाला तो आपको देश से छोड़कर भागना पड़ेगा...नीरव मोदी और विजय माल्या के साथ भारतीय जनता पार्टी की पूरी पलटन खड़ी हो जाएगी लंदन और ब्रिटेन में|  "इस देश में, भाजपा में ऐसे बड़े-बड़े सूरमा बैठे हैं, अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा|  






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।