पंजाब चुनाव से पहले अवैध बालू खनन मामले में सीएम चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर ईडी का छापा
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार सुबह छापेमारी की है| प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध रेत खनन (Illegal S…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
पंजाब चुनाव से पहले अवैध बालू खनन मामले में सीएम चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर ईडी का छापा | फ़ोटो: TVL News
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार सुबह छापेमारी की है| प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध रेत खनन (Illegal Sand Mining) के सिलसिले में CM चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी और अन्य के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की|
अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय पंजाब में 10 से 12 जगहों पर छापेमारी कर रहा है। ईडी ने सैंड माफिया भूपिंदर सिंह हनी से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।
छापेमारी की यह कार्रवाई ऐसे समय हो रही है कि जब पंजाब में चुनाव अभियान जोरों पर है| पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी|
ईडी की कार्रवाई पर मोहाली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा,'बहुत दुख की बात है कि पंजाब के सीएम के रिश्तेदार के घर पर अवैध बालू खनन मामले में छापेमारी हो रही है। राघव चड्ढा जी ने चन्नी साहब को भी दिखाया था कि किस तरह वहां पर रेत चोरी हो रही है लेकिन फिर भी उन्होंने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया| बल्कि चन्नी साहब ने जस्टिफाई करने की कोशिश की। तो साफ पता चलता है कि वो और उनका परिवार रेत माफिया में शामिल हैं तो आप उनसे पंजाब की भविष्य की क्या अपेक्षा की जा सकती है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।