नई दिल्ली: भगोड़े कारोबारियों विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की कुल 9,371 करोड़ की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांस्फर कर दी गई है|ताकि उनके खिलाफ धोखाधड़ी के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जा सके|
प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मामले में न केवल 18,170.02 करोड़ रुपये (बैंकों को हुए कुल नुकसान का 80.45%) की संपत्ति जब्त की, बल्कि 9371.17 करोड़ रुपये की कुर्की/जब्त संपत्ति का एक हिस्सा भी PSB और केंद्र सरकार को स्थानांतरित किया|
प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक''ईडी ने पीएमएलए के तहत विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के मामले में न केवल 18,170.02 करोड़ रुपये (बैंकों को हुए कुल नुकसान का 80.45%) की संपत्ति कुर्क/जब्त की, बल्कि 9371.17 करोड़ रुपये की कुर्क/जब्त संपत्ति का एक हिस्सा पीएसबी और केन्द्रीय सरकार को भी स्थानांतरित कर दिया।
ईडी का कहना है कि विजय माल्या और पीएनबी बैंक धोखाधड़ी में बैंकों का 40 फीसदी पैसा पीएमएलए के तहत जब्त शेयरों की बिक्री के जरिए वसूला गया