नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज यानी बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की|कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा,''कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कोई विवाद नहीं है|
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा,''मैं नहीं मानता कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कोई संघर्ष है। यह चिंतन कई मुद्दों को लेकर चल रहा है| जाखड़ ने कहा,'पंजाब की अंतरआत्मा को जो सबसे बड़ा शूल की तरह चुभ रहा है वो मसला है गुरूग्रंथ साहब को चिथड़े-चिथड़े करके फाड़े जाने का और निहत्थे अनुआयियों पर गोली चलाकर उनका कत्ल किया जाना। उनके कातिल आज पंजाब में घूम रहे हैं। ये कांग्रेस को और पंजाब को विचलित कर रहा है|
नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली बुलाए जाने के सवाल पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा,''मेरा जवाब हां है|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा,'हमने नवजोत सिंह सिद्धू के मुद्दों का संज्ञान लिया है, बाकी मामला संगठन से संबंधित है। संगठनात्मक राजनीतिक सवालों के लिए समिति ने रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी है। 8-10 जुलाई तक कांग्रेस अध्यक्ष का निर्णय आ जाएगा|