नई दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 को पदभार संभालेंगे। 19 अक्टूबर को हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को हराकर खड़गे पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। संगठन चुनाव के जरिए निर्वाचित हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार 26 अक्टूबर को विधिवत तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का पदभार ग्रहण समारोह एआईसीसी मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में 1500 कलाकार भी शामिल होंगे|
छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज, मंगलवार रात को कहा कि,''कल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पदभार संभालेंगे, उसमें शामिल होने के लिए मैं दिल्ली जा रहा हूं। कल कार्यक्रम में लगभग 1,500 कलाकार आएंगे जिसमें से 1,400 कलाकार हमारे देश से और 100 कलाकार विदेश से आएंगे|