मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

124वें दिन हिमाचल में “भारत जोड़ो यात्रा” की एंट्री: राहुल गांधी ने कांगड़ा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, घटोटा से शुरु की पदयात्रा

कांगड़ा: Bharat Jodo Yatra Day 124: तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) 124वें दिन आज बुधवार की सुबह (जनवरी 18, 2023) पंजाब से हिमाचल प्रदेश में प्र…

124वें दिन हिमाचल में “भारत जोड़ो यात्रा” की एंट्री: राहुल गांधी ने कांगड़ा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, घटोटा से शुरु की पदयात्रा
124वें दिन हिमाचल में “भारत जोड़ो यात्रा” की एंट्री: राहुल गांधी ने कांगड़ा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, घटोटा से शुरु की पदयात्रा | फ़ोटो: TVL News

कांगड़ा:  Bharat Jodo Yatra Day 124: तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) 124वें दिन आज बुधवार की सुबह (जनवरी 18, 2023) पंजाब से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई है|  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सुबह 7 बजे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के घटोटा से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की। जिसके बाद 11 बजे कांगड़ा जिले के इंदौरा में इसका मॉर्निंग ब्रेक हुआ है। यहां से अब दोपहर 3 बजे यात्रा पुनः नादौन काठगढ़ के लिए रवाना होगी| 



‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरु होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काठगढ़ महादेव मंदिर पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने प्राचीन मंदिर काठगढ़ में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की|   बता दें, इस मंदिर में विराजमान शिवलिंग दुनिया का पहला ऐसा शिवलिंग है, जो 2 भागों में विभाजित है। इसके एक भाग को शिव तो दूसरे को मां पार्वती का रूप माना जाता है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग अष्टकोणीय है। शिव के रूप में पूजे जाने वाले शिवलिंग की ऊंचाई तो 8 फीट है, वहीं माता पार्वती के रूप में पूजे जाने वाले हिस्से की ऊंचाई 6 फीट है।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान घाटोटा में शिव मंदिर में दर्शन कर वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहें।



कांग्रेस ने ट्वीट किया,''हर हर महादेव ...

श्री Rahul Gandhi ने आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश के काठगढ़ में स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।



‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरु करने से पहले कांगड़ा के घटोटा में भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी हुई| यहाँ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा| इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सुक्खू सरकार के मंत्री, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला समेत कई नेता मौजूद रहे| 



अब तिरंगा देवभूमि के हवाले... खुशनुमा सर्द सुबह के बीच आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष RajaBrar_INC जी ने RahulGandhi जी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखू जी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह जी को तिरंगा सौंपा:कांग्रेस



भारत जोड़ो यात्रा देवभूमि हिमाचल में पहुंच चुकी है। देवभूमि का आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा के रूट में बदलाव भी किया गया और आज घटोटा, कांगड़ा से चली #BharatJodoYatra इंदौरा, कांगड़ा तक पहुंचेगी- देवभूमि की मोहब्बत के सहारे:कांग्रेस



कांगड़ा के घटोटा में सभा को संबोधित करते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया। हिमाचल प्रदेश में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की सभी नीतियों नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।’’



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हमने अपने मुद्दे संसद में उठाने की कोशिश की लेकिन वहां मुद्दे उठाने नहीं दिए गए। भारत की संस्थाओं जैसे न्यायपालिका, प्रेस आदि से भी बात नहीं उठा सकते क्योंकि सब पर RSS-BJP का दबाव है। इसलिए हमने यह यात्रा निकाली है| उन्होंने कहा, ‘‘3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है। जो भी होता है वह उन लोगों के लिए होता है, हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।