राजद नेता सुधाकर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी: RJD ने 'शो कॉज' नोटिस कर 15 दिन में मांगा जवाब, कहा-आपके बयान...
पटना: राजद नेता सुधाकर सिंह को पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सुधाकर सिंह द्वारा गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक बयान से राजद के बड़े वर्ग को आहत करने की…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
राजद नेता सुधाकर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी: RJD ने 'शो कॉज' नोटिस कर 15 दिन में मांगा जवाब, कहा-आपके बयान... | फ़ोटो: TVL News
पटना: राजद नेता सुधाकर सिंह को पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सुधाकर सिंह द्वारा गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक बयान से राजद के बड़े वर्ग को आहत करने की बात कही गई है। पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है। "सुधाकर को 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है।”
सुधाकर सिंह को जारी शो कॉज में लिखा है कि "राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उनके संज्ञान में आया है कि एक बार पुनः आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया। राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संदर्भ में सिर्फ पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ही बात रखने के लिए अधिकृत हैं।”
"आपने लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन किया है। आपके बयान लगातार उन ताकतों को बल देते हैं जो संविधान को रौंदकर न्याय, सौहार्द और समानता की पैरोकारी को समाप्त करना चाहते हैं । आपके आपत्तिजनक बयान देश-प्रदेश और राजद के एक बड़े वर्ग को आहत कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के संविधान की धारा-33 के नियम-22 के तहत आप कृपया 15 दिनों के अंदर यह स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।”
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।