मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसानों का 'दिल्ली चलो' आंदोलन: करनाल में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात, शंभू बॉर्डर पर किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन

नई दिल्ली: दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है। किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आ…

किसानों का 'दिल्ली चलो' आंदोलन: करनाल में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात, शंभू बॉर्डर पर किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन
किसानों का 'दिल्ली चलो' आंदोलन: करनाल में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात, शंभू बॉर्डर पर किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है। किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। 



किसानों के 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और वे वाहनों की जांच भी कर रहे हैं।दिल्ली में आज और कल (गुरुवार और शुक्रवार) पंजाब के अलावा राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और केरल के किसान भी प्रदर्शन और विरोध मार्च करने वाले हैं|कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं।




किसानों के दिल्ली कूच करने की सूचना पर गाजियाबाद के यूपी गेट के पास दिल्ली की तरफ अर्धसैनिक पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं डाबर तिराहे से रूट डाइवर्ट किया गया है और वाहन महाराजपुर बॉर्डर से दिल्ली की ओर भेजे जा रहे हैं। इसी के चलते लिंकरोड पर भी वाहनों की कतार लग गई है।


अंबाला-पटियाला के शंभू बॉर्डर पर पुलिस इस वक्त प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। जिससे कुछ भगदड़ मच गई है। हालांकि इन सबके बावजूद किसान वहां डटे हुए हैं और कह रहे हैं कि भले ही पुलिस के वॉटर कैनन का पानी खत्म हो जाए लेकिन हम आगे बढ़कर रहेंगे।



किसानों को रोकने और ठंड के मौसम में उनपर वॉटर कैनन से पानी की बौछार करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाए भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।'




हरियाणा: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को देखते हुए करनाल में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है|पंजाब के किसान अंबाला के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर चुके हैं और यह किसी भी हालत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए रोहतक झज्जर सीमा पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।





पंजाब: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। पंजाब के शंभू बॉर्डर में किसान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को उठाकर सड़क किनारे खेतों में फेंक दिया, साथ ही सड़क पर लगे डिवाइडरों को भी नुकसान पहुंचाया।



किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।




गुरुग्राम के सरोल बॉर्डर पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग के चलते सरोल बॉर्डर पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाले हर वाहनों की जांच की जा रही है, जिसके चलते लंबा जाम लगा है। वहीं दिल्ली से गुरुग्राम जाने वालों को परेशानी नहीं हो रही है। दूसरी तरफ मेट्रो सेवाएं बंद होने से लोग अपने ऑफिस तक नहीं पहुंच पाए हैं और उन्हें काफी परेशानी हो रही है।




हरियाणा: किसानों के 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-जम्मू हाइवे पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और स्थिति पर नज़र रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है।




पंजाब: कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली की तरफ आ रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "हम दिल्ली को कूच कर रहे हैं, वहां रोका जाएगा तो सब सड़कों पर जाम लगा देंगे। हमारे पास 4-5 महीने का सामान है, हज़ार से ज़्यादा ट्रालियां जा रही हैं।"




दिल्ली: किसानों के दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और वाहनों की जांच की जा रही है।





दिल्ली: किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के मद्देनज़र सिंघू बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्थिति पर नज़र रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है।




फरीदाबाद: किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के मद्देनज़र फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। फरीदाबाद पुलिस ने बताया,"हमारी टीम हर बॉर्डर पर तैनात है, हमें सरकार और विभाग के तरफ से निर्देश दिया गया है कि किसानों को 26-27 नवंबर को दिल्ली में प्रवेश न होने दिया जाए"






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।