मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसान ट्रैक्टर रैली पर बोली दिल्ली पुलिस- प्रदर्शनकारी किसानों ने रूट को लेकर कुछ भी लिखित में नहीं दिया

नई दिल्ली: किसानों ने कहा कि,''गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गई है। किसान बाहरी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे। दिल्ली में पांच अलग-अलग रूटों पर प…

किसान ट्रैक्टर रैली पर बोली दिल्ली पुलिस- प्रदर्शनकारी किसानों ने रूट को लेकर कुछ भी लिखित में नहीं दिया
किसान ट्रैक्टर रैली पर बोली दिल्ली पुलिस- प्रदर्शनकारी किसानों ने रूट को लेकर कुछ भी लिखित में नहीं दिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: किसानों ने कहा कि,''गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गई है। किसान बाहरी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे। दिल्ली में पांच अलग-अलग रूटों पर परेड होगी। सिंघु, गाजीपुर, टीकरी, पलवल व शाहजहांपुर बॉर्डर से किसान दिल्ली में प्रवेश करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार शाम घोषणा की कि किसानों की ओर से निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड ऐतिहासिक होगी। दिल्ली पहुंचने वाले सभी ट्रैक्टरों को परेड में शामिल किया जाएगा। किसानों ने कहा,''रूट को लेकर किसानों और दिल्ली पुलिस में सहमति बन गई है।



लेकिन वहीं अब दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी किसानों ने हमें 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के रूट के बारे में कुछ भी लिखित में नहीं दिया है| 



किसान नेताओं ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसान संगठनों को 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर मार्च निकालने की अनुमति दे दी है| किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने संगठनों और पुलिस के बीच हुई मीटिंग के बाद कहा कि ट्रैक्टर मार्च दिल्ली के गाजीपुर, सिंघू और टिकरी बॉर्डरों से शुरू होंगी| वहीं किसान नेता दर्शन पाल ने कहा दिल्ली की सीमाओं पर लगाए गए बैरियर्स को 26 जनवरी को हटा दिया जाएगा और किसान शहर में प्रवेश करके ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे| हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस को रूट को लेकर लिखित में कुछ भी नहीं दिया है|




शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रेस को संबोधित करते हुए योगेन्द्र यादव ने कहा कि सभी ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश करेंगे। किसान जितने भी ट्रैक्टर अलग अलग शहरों से लेकर पहुंच रहे हैं, सभी को परेड में शामिल होने दिया जाएगा। यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। फिलहाल सिंघु, गाजीपुर, टीकरी, पलवल और शाहजहांपुर बॉर्डर से ट्रैक्टरों के प्रवेश के लिए पांच अलग  अलग रूट दिए गए हैं। इनमें करीब 80 फीसदी रूट तक हो चुके हैं, लेकिन रविवार को शेष 20 फीसदी रूट पर सभी पहलुओं को देखते हुए घोषणा की जाएगी।



संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि,''प्रदर्शनकारी किसानों ने हमें 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के रूट के बारे में कुछ भी लिखित में नहीं दिया है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।