कोलकाता: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हो गई और कार्यक्रम में बोलने से इनकार कर दिया,उस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूदगी थे| दरअसल, विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम ममता बनर्जी का संबोधन शुरू होते ही किसी ने जय श्री राम का नारा लगाया तो उसके बाद मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी|
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, कार्यक्रम में किसी को बुलाकर बेइज्जत करना आपको शोभा नहीं देता| जब कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया, तो जय श्री राम' के नारे लगने लगे,जिस पर उन्होंने कहा,''मुझे यहां बुलाने के बाद मेरा अपमान मत कीजिए, यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है| कार्यक्रम में बोलने से इनकार कर दिया|
ममता बनर्जी ने कहा,''मुझे लगता है कि सरकारी कार्यक्रम में गरिमा होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है .. ये गर्वमेंट का प्रोग्राम है कोई पॉलिटिकल पार्टी का प्रोग्राम नहीं है... मैं आभारी हूं प्रधानमंत्री जी का, कल्चरल मिनिस्ट्री का कि कोलकाता में यह प्रोग्राम बनाया| लेकिन किसी को आमंत्रित करने के बाद उसको अपमान करना ये आपको सूट नहीं नहीं करता है। एक विरोध के रूप में,मैं कुछ नहीं कहने जा रही हूं..जय हिंद, जय बांग्ला."