मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब आकर समझाएं कृषि कानून , फाइव स्टार होटल में ठहरने और आने-जाने का पूरा खर्चा हम देंगे: किसानों ने हेमा मालिनी को भेजा न्योता

नई दिल्ली: किसानों ने भारतीय जनता पार्टी की नेता हेमा मालिनी को तीनों कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिए पंजाब आने का न्योता दिया है| साथ ही किसानों ने भाजपा सांसद हेमा मालिनी को फाइव स्टार होटल में…

पंजाब आकर समझाएं कृषि कानून , फाइव स्टार होटल में ठहरने और आने-जाने का पूरा खर्चा हम देंगे: किसानों ने हेमा मालिनी को भेजा न्योता
पंजाब आकर समझाएं कृषि कानून , फाइव स्टार होटल में ठहरने और आने-जाने का पूरा खर्चा हम देंगे: किसानों ने हेमा मालिनी को भेजा न्योता | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: किसानों ने भारतीय जनता पार्टी की नेता हेमा मालिनी को तीनों कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिए पंजाब आने का न्योता दिया है| साथ ही किसानों ने भाजपा सांसद हेमा मालिनी को फाइव स्टार होटल में ठहरने और आने-जाने का पूरा खर्च उठाने की पेशकश भी की है| बता दें कि हाल ही में सांसद हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर किसान संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।




1 3 जनवरी, 2021 को  मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा था कि आंदोलनकारी किसानों को ये नहीं पता है कि कृषि कानूनों में क्या दिक्कत है, बस केवल वे किसी कहने पर धरने पर बैठे हुए हैं। हेमा मालिनी ने कहा था कि "उनको (किसानों को) ये भी मालूम नहीं है कि उन्हें क्या चाहिए। इस कानूनों में समस्या क्या है, ये भी वो समझ नहीं रहे हैं। इसका मतलब है कि किसी के कहने पर ये लोग (आंदोलन) कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कितना नुकसान कराया पूरे पंजाब में। यह देखकर बड़ा खराब लगा।"हेमा मालिनी के इस बयान पर किसानों ने उन्हें चिट्ठी लिखकर पंजाब आने और तीनों कृषि कानूनों को समझाने की अपील की है|




पंजाब के किसान संगठन कांधी किसान संघर्ष कमेटी(KKSC) ने बकायदा हेमा को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह पंजाब आएं और यहां के किसानों को केंद्रीय कृषि कानूनों के फायदे बताएं। पत्र में लिखा है कि पंजाब के किसान आपसे मिलना चाहते हैं। इसके लिए आपको यहां आना होगा और किसानों को केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के फायदे बताने होंगे। पत्र में संगठन ने लिखा है कि हेमा मालिनी के पंजाब आने की टिकट और फाइव स्टार होटल का एक सप्ताह का खर्च भी संगठन वहन करेगा।


चिट्ठी में KKSC के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह घुम्मन, संरक्षक अवतार सिंह भीखोवाल और उपाध्यक्ष जरनैल सिंह गढ़ड़ीवाल ने कहा कि उन्हें पंजाब में भाभी के रूप में सम्मान मिला है| भाभी मां के बराबर होती है और उन्होंने खुद चुनावी अभियान के दौरान कहा था कि वो पंजाब की बहू हैं| हेमा मालिनी मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी हैं, जो कि पंजाब से संबंध रखते हैं|उनके बेटे सनी देओल भी गुरदासपुर से सांसद हैं|




चिट्ठी में आगे लिखा, “अपनी फसल की सही कीमत की मांग करते हुए पिछले 51 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन रहे हैं और लगभग 100 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं| ऐसे समय पर आपके बयान ने हर पंजाबी को चोट पहुंचाई है| किसान कड़ी मेहनत कर फसल उगाता है| वो अपनी फसल को यूं ही क??सी भी दाम पर नहीं बेच सकता|



उन्होंने चिट्ठी में कहा,, “आप कह रही हैं कि हम (किसान) नहीं जानते कि हमें क्या चाहिए तो कृपया कर आप पंजाब आएं और हमें समझाएं कि हमें ऐसा क्या करना चाहिए ताकि दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान अपनी जान कुर्बान न करें| किसानों का कहना है कि हमने तय किया है कि हम फाइव स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम करेंगे और इसका पूरा खर्च किसान और मजदूर उठाएंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।