नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आज 10वें दिन भी विरोध जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर जमे किसान संगठनों और सरकार के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत । गुरुवार को हुई चौथे दौर की बातचीत में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। किसान संगठन कानून को पूरी तरह वापस लेने पर अड़े हैं। इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की गई है।
नए कृषि कानूनों (New Farm Law) को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार और किसान नेताओं के बीच आज पांचवें दौर की वार्ता हो रही|केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल की किसान नेताओं के साथ विज्ञान भवन में पांचवें दौर की वार्ता शुरू हुई
इससे पहले प्रधानमंत्री आवास पर हाईलेवल मीटिंग हुई| इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल मौजूद थे| माना जा रहा है कि बैठक में किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए चर्चा की गई और पीएम ने मंत्रियों को उस दिशा में जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं|
Farmers Protest Live Updates
5वें दौर की बैठक भी रही बेनतीजा: किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार ने कहा है कि वह 9 दिसंबर को प्रस्ताव देगी. किसान इस पर चर्चा करेंगे और फिर उस दिन बैठक होगी|
सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की वार्ता खत्म हो गई है। किसान नेता विज्ञान भवन से बाहर आ गए हैं और वो अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।केंद्र ने किसानों को 9 दिसंबर को छठवें दौर की वार्ता का प्रस्ताव दिया|
-बुजुर्ग और बच्चे प्रदर्शन स्थल से अपने घर लौट जाएंः कृषि मंत्री: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं अपील करता हूं कि बुजुर्ग और बच्चे प्रदर्शन स्थल से अपने घर लौट जाएं।
उत्तराखंड से किसान पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर: बिलासपुर से किसान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर(दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर) प्रदर्शनकारी किसानों के साथ प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
-गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ट्विटर पर तो किसानों को अपना समर्थन दे ही रहे थे, शनिवार को वह सिंघु बॉर्डर पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों को संबोधित किया। उन्होंने यहां कहा कि हमारा केंद्र सरकार से सिर्फ एक निवेदन है कि वह हमारे किसानों की मांग को पूरी करे। हर कोई यहां शांतिपूर्ण ढंग से बैठा है और पूरा देश किसानों के साथ है।
ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाया जाए। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुज़ारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान ले। यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है: सिंघु बॉर्डर पर अभिनेता दिलजीत दोसांझ
-किसानों ने अख्तियार किया कड़ा रुख, कहा- अब चाहिए समाधान
करीब तीन घंटे से चल रही सरकार और किसानों की बैठक से सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि किसानों ने कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। उनका कहना है कि हमने अपनी मांगें बता दी हैं और अब ज्यादा बातचीत का कोई मतलब नहीं है। अब हमें सिर्फ हल चाहिए, हमारी समस्या का समाधान चाहिए।
-पांचवें दौर की वार्ता में शामिल जम्हूरी किसान सभा के ज???रल सेक्रेटरी कुलवंतत सिंह संधु ने कहा कि कनाडा की संसद में पंजाबी सांसदों ने किसान आंदोलन की चर्चा की, बाद में PM जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार को पत्र लिखा-किसानों की मांगें जायज़ हैं, इनको मानना चाहिए। कनाडा की संसद में अगर इसकी चर्चा हो सकती है तो भारत की संसद में चर्चा होने में क्या मुश्किल है|
-गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों से छीना पुतला: दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर यानी गाजीपुर बॉर्डर पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार का पुतला फूंकने जा रहे किसानों से पुलिस ने पुतला छीन लिया।
ग्रेटर नोएडाः दिल्ली जाते वक्त जीरो प्वॉइंट से पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। पुलिस लाइन में किसान हुक्का गुड़गुड़ाते देखे गए। वहीं महिला किसानों को रोकने के लिए एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय हाथ जोड़ते देखे गए।
दिल्ली: केंद्र सरकार के साथ विज्ञान भवन में पांचवें दौर की वार्ता में मौजूद किसानों ने अपने साथ लाए खाने को बांटकर खाया।
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कुछ किसान प्रदर्शनकारियों को यमुना एक्सप्रेसवे पर हिरासत में लिया। किसान प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर नोएडा से दिल्ली जा रहे थे
उत्तर प्रदेश: चिल्ला बॉर्डर को किसानों ने ब्लॉक किया हुआ है। दिल्ली की टीमों के साथ हमारा पूरा को-ऑर्डिनेशन है। ट्रैफिक डाइवर्ट करके यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। सभी जगह हमने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है ताकि असुविधा न हो: गौतम बुद्ध नगर एडिशनल सी.पी. लव कुमार
दिल्लीः बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से पिछली बैठक के बिन्दुवार लिखित जवाब देने को कहा, जिसके लिए सरकार सहमत हो गई।
रोज़ाना हम देख रहे हैं कि ये बैठक कर रहे हैं, इतनी सरल मांगे हैं तो रोज़ बैठक करने का क्या मतलब है। जिस प्रकार से आप रोज़ बैठक किए जा रहे हैं उससे आपके नियत पर सवाल खड़ा होता है। अपनी नियत को साफ रखें और देश के किसानों की बात मानें: राघव चड्डा, AAP
-केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल की किसान नेताओं के साथ विज्ञान भवन में पांचवें दौर की वार्ता शुरू हुई|
-दिल्लीः केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों के साथ बैठक करने के लिए विज्ञान भवन पहुंचे। आज किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की वार्ता होगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल किसानों के साथ बैठक करने के लिए विज्ञान भवन पहुंचे।
किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा,'''किसानों का गलतफहमी में आंदोलन करना सही नहीं है, ये कानून किसानों के हित में हैं। जानबूझकर विपक्ष किसानों को भटका रहा है, सरकार बातचीत कर रही है और कोई न कोई मार्ग निकलेगा|
बल्लभगढ़ शहर में किसानों की एंट्री: हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर में किसान आंदोलन प्रवेश हो गया। इस दौरान किसानों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सिंंघु बॉर्डर से बसों में निकले किसान नेता विज्ञान भवन पहुंच चुके हैं। यहां किसान और सरकार की पांचवें दौर की बैठक होनी है। एक नेता ने यहां कहा कि हम तीनों कानूनों को वापस लेने से कम में कोई बात नहीं मानेंगे। इसके साथ ही हर बात लिखित रूप में ही मानी जाएगी, तभी आंदोलन खत्म होगा।
बिहार:बिहार में राष्ट्रीय जनता दल किसानों के समर्थन मेें गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं काले कृषि कानून को वापस ले।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान में कृषि क़ानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "कृषि क़ानून किसान विरोधी हैं, हमारी मांग है कि जो किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहें हैं उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए। हम किसानों की मांगों के साथ हैं।"
दिल्लीः किसान नेताओं की बस विज्ञान भवन पहुंची। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज दोपहर 2 बजे किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे। किसान नेताओं को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग मानते हुए तीनों बिलों को वापस लेगी, इसके साथ ही अन्य मांगें भी मानेगी।
कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार के साथ बात करने के लिए किसान नेता सिंघु बाॅर्डर से रवाना हुए। एक किसान नेता ने कहा, "ये कानून रद्द करने चाहिए। अगर आज कोई नतीजा नहीं निकलता तो भारत बंद (8 दिसंबर को) किया जाएगा।"
तमिलनाडु: डीएमके पार्टी के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सेलम में कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रदर्शन रैली की।
केंद्रीय सरकार की बैठक हो रही है, हमें लगता है कि सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़ना होगा। किसानों की मांगों को मानना पड़ेगा, किसान क्या चाहता है उसे अनदेखा करना उचित नहीं है। किसान आंदोलन पूरे देश में फैलता जा रहा है इसलिए सरकार जल्द ही उनकी मांगे पूरी करें: NCP नेता नवाब मलिक
कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ आज होने वाली पांचवें दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंचे।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचे।
आज आर-पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी। आज बैठक में कोई और बात नहीं होगी, कानूनों को रद्द करने के लिए ही बात होगी: आज केंद्र सरकार के साथ कृषि कानूनों पर होने वाली बैठक पर किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह
मैं आशावान हूं कि निश्चित रूप से किसान सकारात्मक दिशा में सोचेंगे और आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "सरकार बार-बार तारीख दे रही है, सभी संगठनों ने एकमत से फैसला लिया है कि आज बातचीत का आखिरी दिन है।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बाॅर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बाॅर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। आज कृषि मंत्री और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की वार्ता होगी।
आज की बैठक में समाधान निकलने की संभावना है लेकिन जैसे सरकार ने कमियों के साथ बिलों को पारित किया उससे उनकी नीतियों पर आज भी हमें शक है। वो शायद कोई फाॅर्मूला निकालें, लेकिन फाॅर्मूले से बात नहीं बनेगी। इन कानूनों को रद्द किया जाएः किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी, पंजाब के संयुक्त सचिव
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बाॅर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं। केंद्र सरकार के साथ आज होने वाली बैठक पर एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि मसला हल हो जाएगा, सरकार हमारी सुनेगी।