नई दिल्ली: सिंगर और अभिनेता दिलजीत सिंह दोसांझ ने सिंधु बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर किसानों को संबोधित किया| अभिनेता दिलजीत सिंह दोसांझ ने केंद्र सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि,..please हमारे किसानों की मांगों को पूरा करें। हर कोई यहां शांति से बैठा है और पूरा देश किसानों के साथ है,"
सिंघु बॉर्डर पर अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा कि,.ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाया जाए। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुज़ारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान ले। यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है|
नए कृषि कानूनों (New Farm Law) को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार और किसान नेताओं के बीच आज पांचवें दौर की वार्ता हो रही| बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से पिछली बैठक के बिन्दुवार लिखित जवाब देने को कहा, जिसके लिए सरकार सहमत हो गई।
इससे पहले प्रधानमंत्री आवास पर हाईलेवल मीटिंग हुई| इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल मौजूद थे| माना जा रहा है कि बैठक में किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए चर्चा की गई और पीएम ने मंत्रियों को उस दिशा में जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं|