मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भ्रष्टाचार का वंशवाद एक बड़ी चुनौती है, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है: PM मोदी

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि,'' भ्रष्टाचार का वंशवाद एक बड़ी चुनौती है| कई राज्यों में तो ये राजनीतिक परंपरा का हिस्सा बन गया है| पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला भ्रष्टाचार देश को दीमक क…

भ्रष्टाचार का वंशवाद एक बड़ी चुनौती है, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है: PM मोदी
भ्रष्टाचार का वंशवाद एक बड़ी चुनौती है, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है: PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि,'' भ्रष्टाचार का वंशवाद एक बड़ी चुनौती है| कई राज्यों में तो ये राजनीतिक परंपरा का हिस्सा बन गया है| पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है| PM मोदी ने कहा कि,''भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराध, ड्रग्स, मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फंडिंग सभी आपस में जुड़े हुए हैं|हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रणालीगत जाँच, प्रभावी ऑडिट, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण की आवश्यकता है|




नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन विजिलेंस एंड एंटी करप्शन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि,''आज मैं आपके सामने एक और बड़ी चुनौती का जिक्र करने जा रहा हूं। ये चुनौती बीते दशकों में धीरे-धीरे बढ़ते हुए अब देश के सामने एक विकराल रूप ले चुकी है। ये चुनौती है- भ्रष्टाचार का वंशवाद यानि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर हुआ भ्रष्टाचार|




PM मोदी ने कहा कि,''बीते दशकों में हमने देखा है कि जब भ्रष्टाचार करने वाली एक पीढ़ी को सही सजा नहीं मिलती, तो दूसरी पीढ़ी और ज्यादा ताकत के साथ भ्रष्टाचार करती है।  उसे दिखता है कि जब घर में ही, करोड़ों रुपए कालाधन कमाने वाले का कुछ नहीं हुआ, तो उसका हौसला और बढ़ जाता है |इस वज?? से कई राज्यों में तो ये राजनीतिक परंपरा का हिस्सा बन गया है। पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार का ये वंशवाद, देश को दीमक की तरह खोखला कर देता है|




PM मोदी ने कहा कि,''अब DBT के माध्यम से गरीबों की मिलने वाला लाभ 100 प्रतिशत गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है। अकेले DBT की वजह से 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा गलत हाथों में जाने से बच रहे हैं |आज ये गर्व के साथ कहा जा सकता है कि घोटालों वाले उस दौर को देश पीछे छोड़ चुका|




PM मोदी ने कहा कि,''Corruption हो, Economic Offences हों, Drugs हो, Money Laundering हों, या फिर Terrorism, Terror Funding हो, ये सब एक दूसरे से जुड़े होते हैं।  इसलिए, हमें Corruption के खिलाफ Systemic Checks, Effective Audits और Capacity Building and Training का काम मिलकर करना होगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।