मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Budget 2021: बजट पर किसने क्या कहा, पढ़ें...

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट 2021 संसद में पेश किया| बजट को जहां सरकार और नीति आयोग ने शानदार बताया है। वहीं विपक्ष ने इसे लेकर सरकार और वित्त मंत्री पर निशाना साधा है|…

Budget 2021: बजट पर किसने क्या कहा, पढ़ें...
Budget 2021: बजट पर किसने क्या कहा, पढ़ें... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट 2021 संसद में पेश किया| बजट को जहां सरकार और नीति आयोग ने शानदार बताया है। वहीं विपक्ष ने इसे लेकर सरकार और वित्त मंत्री पर निशाना साधा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला बजट है। ये देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव लाएगा, साथ ही युवाओं को कई मौके देने का काम करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट के दिल में गांव और किसान हैं।



पढ़ें बजट पर किसने क्या कहा....




गरीबों के मनरेगा में तो कोई बदलाव नहीं हुआ। आत्मनिर्भर भारत इतनी बार बोला गया है कि अब वो आत्म बेचो भारत सा हो गया है : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बजट पर 




लॉकडाउन में उद्योग, कारखाने, दुकाने बंद हुए सिर्फ किसान घर नहीं बैठा। किसानों ने अनाज पैदा कर इस देश को मजबूत रखा। जिससे आज हमारे गोदाम अनाज से भरे हुए हैं। उन किसानों के लिए सरकार ने इस बजट में कुछ नहीं किया: सचिन पायलट, कांग्रेस




कोरोना महामारी के समय में ऐसा बजट दिया है कि कोई इसका विरोध नहीं कर सकता है। अगर कोई विरोध करता है तो वह राजनीतिक है। हम भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। कोविड की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ लेकिन बजट आवंटन में कमी नहीं हुई: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू




छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''बजट काफी निराशाजनक था। सरकारी बैंक, बंदरगाह, बीमा कंपनी, गोदामों को सरकार निजी कंपनियों के हाथ में बेचने की तैयारी में है। किसान, बेरोज़गार, नौकरीपेशा और मध्यमवर्ग के लिए कुछ नहीं है। पेट्रोल और डीजल में सेस लगेगा तो कृषि में बोझ बढ़ेगा|




यह बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाला है। किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ भ्रमित किया गया है। ये कृषि क़ानून किसानों के हित में है: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत




ये बजट काफी संतुलित है। कोविड के कारण कितना काम करना पड़ा है, हर क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद हर चीज को संतुलित करते हुए जो बजट पेश किया गया, उसके लिए हम सरकार को बधाई देते हैं: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 




आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया आम बजट देश के इतिहास में अब तक का पहला ऐसा बजट है जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के कारण अन्य सेक्टरों को भी फायदा होगा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी




यह बजट सभी वर्गों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, छोटे बड़े उद्योगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा




वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है वह आत्मनिर्भर भारत का बजट है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मैं मानता हूं कि कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदलने वाला यह बजट है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान




यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।बजट के बाद हर सेक्टर में पॉजिटिविटी आई है। कोरोना महामारी के बाद GDP को बढ़ाने के लिए जितने भी कदम उठाने की आवश्यक्ता थी, वो हर कदम उठाए गए हैं: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत




इस बजट में MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया गया है। निवेश हो, उद्योग हो, बुनियादी ढांचा हो, इन क्षेत्रों में यह बजट सकारात्मक बदलाव लाएगा। बजट में कोरोना वैक्सीन के लिए अलग से 35,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर




इस बजट का सार है 'धोखा'। यह धोखेबाज बजट है। केंद्र सरकार ने रक्षा बजट नहीं बढ़ाया। जिस प्रकार से राजकोषीय और वित्तीय घाटा लगभग 9.5-10% तक पहुंच गया है, यह निवेशक और अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की बड़ी घंटी है: रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस




इस बजट में परिवहन मंत्रालय को 1,18,000 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। देश में जितना परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर ज्यादा होगा उतनी ही देश की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नए निवेशक आएंगे, उद्योग लगेंगे और रोज़गार उपलब्ध होगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर




स बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण किसानों को मिलेगा। APMC सशक्त हो सकेंगे, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर वहां खड़े हो सकेंगे, इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्टर फंड में APMC को शामिल किया गया | कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से निर्मूल हो जानी चाहिए। इस बज़ट में MSP के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की है और APMC को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 





बजट में केंद्र सरकार ने दिल्ली के साथ धोखा किया है। दिल्ली को सिर्फ 325 करोड़ रुपये दिए हैं। दिल्ली को पिछले 17 सालों से केंद्र सरकार 325 करोड़ रुपये देती आई हैं। एक रुपये भी नहीं बढ़ाया। उम्मीद थी कोरोना काल में पैसा बढ़ाकर दिया जाएगा: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया



,

'''कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि,''अब  बजट में की गयी चालाकियां समझिए ! पेट्रोल-डीज़ल की कम हुई अंतराष्ट्रीय क़ीमत को सरकार ने आम आदमी को देने के बदले Agri Infra Cess लगाकर अपनी जेब में डाल लिया। किसान की इनकम 2022 तक डबल करने के वादे वाली सरकार ने PM Kisan Budget की लागत इस साल 10000 cr कम कर दिए।



'''राज बब्बर ने कहा कि,''बजट 2021-22 के अनुसार : Airport, सड़क, बिजली ट्रांसमिशन लाइन वेयरहाउस, दो सरकारी बैंक,  एक सरकारी इंश्योरेंस कंपनी और  सरकारी कंपनियों की अतिरिक्त ज़मीन, सरकार द्वारा बेची जाएगी। क्या सरकारी संपत्ति की Sale के ज़रिए देश आत्मनिर्भर होगा ?



'''कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि,''हेल्थ बजट के मद में 2020-21 में कुल खर्च 82,000 करोड़ अगले वित्त बर्ष के लिए घोषित बजट 74000 करोड़ तो आप ही बताइए कि कोरोना के साल में हेल्थ बजट बढ़ा या घटा ?''''




यह बजट देश निर्माण के लिए नहीं था बल्कि देश बेचने के लिए था। आप जानते हैं कि कई संस्थानों की संपत्तियों को बेचा गया। जितनी संपत्तियां बची है उसे निजी क्षेत्र को देने की तैयारियां चल रही है। आम नागरिकों की कमर तोड दी गई। चंद लोगों का ख्याल इस बजट में रखा गया है: तेजस्वी यादव, RJD



लंबे समय से हम जो सपना देखते थे, वो सपना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है। लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को केंद्र में जगह मिली है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश 137% बढ़ा है, ये पिछले साल के अनुमानित बजट से 2.37 गुना ज़्यादा है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री





बजट बहुत शानदार है क्योंकि यह अगले 3-4 साल की दिशा दे रहा है। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत फोकस है। यह बहुत व्यवहारिक बजट है। कोई नया कर नहीं लगाया गया है जो बहुत बड़ी बात है। यह बजट आम आदमी के अनुकूल है: नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत




इस बजट ने उन सभी प्रदर्शनकारी किसानों को क्या दिया? बीजेपी हमेशा कहती थी कि वो आय दोगुनी करेगी, क्या इस बजट से किसानों की आय दोगुनी हो रही? हमारे युवा जो पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए काम, रोज़गार के लिए इस बजट में क्या व्यवस्था की गई है, क्या इनको रोज़गार मिलेगा: अखिलेश यादव, SP



हमें उम्मीद थी कि असाधारण स्थिति में जब बजट पेश होगा तो इसमें असाधरण कदम उठाने की झलक मिलेगी। लेकिन सरकार असाधारण स्थिति में बड़े साधारण और निजीकरण की राह पकड़ कर खुद को बचाना चाहती है: अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस




बजट में समाज के हर तबके के लिए बहुत कुछ प्रावधान किया गया है। इसमें देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए जो प्रयास हुआ है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव करने के लिए जिस प्रकार की कार्ययोजना बनाई गई है वह अभिनंदनीय है। यह बहुत महत्वपूर्ण और व्यवहारिक बजट है: यूपी सीएम




यह बजट आत्मनिर्भर भारत को मज़बूत बनाने का बजट है। ये सभी सेक्टरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है,स्वास्थ्य सेक्टर में लगभग 137% की वृद्धि की गई।ये बजट 70,000 गांवों को मजबूत करेगा। 602 गांवों में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर क्लीनिक बनेंगे वो विशेष उपलब्धि है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'लोगों को उम्मीद नहीं थी कि इस प्रकार का बजट पेश होगा क्योंकि इससे पहले भी एक तरह से पांच मिनी बजट पेश हुए हैं। ये बहुत ही शानदार बजट है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। रक्षा क्षेत्र के बजट में बढ़ोतरी हुई है| उन्होंने कहा, 'COVID महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान वित मंत्री ने बजट पेश किया है जो कि अभूतपूर्व है। 2020 में पैकेज के रूप में पांच मिनी बजट पेश किए थे। यह बजट उस श्रृंखला में सबसे बड़ा जोड़ है। यह बजट कई मायनों में अभूतपूर्व है और यह आत्मानिर्भर भारत  के संकल्प को मजबूत करेगा।'



वित्त मंत्री ने एक संतुलित बजट पेश किया है। कोरोना से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित है उसके बावजूद बजट में हर वर्ग ध्यान रखा गया है। इस महामारी के दौरान इससे संतुलित बजट नहीं हो सकता: चिराग पासवान, LJP




केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाते-बनाते भी ज़िंदगी गुजर जाएगी। कहने को तो बहुत कुछ है लेकिन इसमें(बजट) से कितना निकलेगा ये पता चलेगा: बजट में लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के प्रस्ताव पर फारूक अब्दुल्ला, नेशनल कांफ्रेंस




गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'कोरोना महामारी में इस वर्ष का बजट बनाना निश्चित रूप से एक जटिल काम था। परंतु नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में निर्मला सीतारमण जी ने एक सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है। यह आत्मनिर्भर भारत, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, किसानों की आय दो गुना करने के संकल्प का मार्ग प्रशस्त करेगा। कोरोना महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था रिसेटिंग मोड में है, मुझे विश्वास है कि यह बजट भारत को इस अवसर का इस्तेमाल करके वैश्विक परिदर्श्य में मजबूती से उभरने में सहायक होगा और भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनेगा।'




कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा क?? मोदी सरकार अपने कुछ उद्योगपति दोस्तों के हाथों में भारत की संपत्ति सौंपना चाहती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'गरीबों के हाथों में नगदी भूल ही जाइए, मोदी सरकार ने देश की संपत्ति भी पूंजीपतियों के हाथ में सौंपने की योजना बनाई है।'



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट 2021 पर कहा, ' यह जनविरोधी बजट है। वे हमेशा गलत बयान देते हैं। भारत का पहला पेपरलेस बजट ने लगभग हर सेक्टर को बेच दिया है। बजट में असंगठित क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। मां, माटी, मानुष (TMC) सत्ता में आ रही है। भाजपा एक गैस का गुब्बारा है।'



केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बजट को ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल प्रदान होगा। इस बजट में सभी सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया गया है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जन कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।



उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड रुपए खर्च होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना शुरू होने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचे को इससे मजबूती मिलेगी। इस अभियान के लिए 64,180 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल शुरू होंगे 35 हजार करो रुपए कोविड-19 के लिए उपलब्ध कराया गया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।